google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी के आकाश ने प्राप्त की MBBS की डिग्री,परिवार व क्षेत्र का नाम किया रौशन

Cg24 आजतक न्यूज़

डोण्डी–डॉक्टर बन कर लोगो की सेवा करने का सपना देखने वाला 22 वर्षीय आकाश ने घर का कामकाज करते हुए श्री बाला जी मेडिकल कालेज चेन्नई से आज मेडिकल की परीक्षा पूर्ण कर MBBS की डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार व डोण्डी का नाम रौशन किया है।
बालोद जिले के डोण्डी नगर के रहने वाले और जैन समाज के आकाश बताते है, “ मेरा परिवार एक सयुक्त परिवार है। मेरी प्राम्भिक पढ़ाई डोण्डी से शुरू कर कवर्ध के गुरुकुल में मैंने डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा था।मुझे पता था कि मेरे सपने को पूरा करने के लिए मुझे और अधिक मेहनत करने की जरुरत है।“
आकाश ने बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पहला महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। ऐसी ही कुछ छात्राओं ने विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनो को पूरा करने हेतू महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।। डॉक्टर आकाश ने बताया कि उन्हें हमेशा अपने बड़े पापा स्वर्गीय अशोक बाघमार, पिता राजा बाघमार का मार्गदर्शन व चाचा सुरेश बाघमार, संतोष बाघमार से सम्बल मिलता था जो मुझे हमेशा सफल होने के लिए शक्ति प्रदान करती थी।मेरा उद्देश्य आगे MD बनने की है मै भविष्य में हमेशा अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य की सेवा करने का लक्ष्य रखा हु। डॉक्टर आकाश को बधाई देने वालो में ओम गोलछा, पारस जैन,पिंटू नाहर, सुमीत लोढ़ा, पूनम कोठरी सहित जैन समाज व नगर के प्रबुद्ध जन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *