
मामला लॉक डाउन नियमो का उल्लंघन करने पर अमित किराना को सील करने का…
आवेदक के भविष्य में नियमो का पालन करने की शर्त पर,क्षमायाचना करने पर,2हजार रुपये अर्थदंड कर एसडीएम ने जारी किया सील खोलने का आदेश:
डौंडीलोहारा cg24 आजतक न्यूज :-ब्लॉक मुख्यालय में पुराना नगर पंचायत चौक मुख्य मार्ग पर स्थित अमित किराना स्टोर्स को खोले जाने के संबंध में आज शाम अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने आदेश जारी किया।ज्ञात रहे कि उक्त दुकान को नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम द्वारा नीरिक्षण के दौरान लॉक डाउन नियमो का उल्लंघन पाया जाने के कारण 1 मई की सुबह सीलबंद कर दिया गया था।
क्षमा याचना करने व भविष्य में लॉक डाउन के नियमो के पालन करने की शर्त पर एसडीएम ने दी अनुमति:-
मामले में जानकारी देते हुए एसडीएम ऋषिकेष तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार राजश्री पांडे डौंडीलोहारा के द्वारा 1 मई को उक्त दुकान को सील किया गया था जिसमे आवेदक के अभ्यावेदन के अनुसार भविष्य में लॉक डाउन नियमो का पालन करने हेतु क्षमा याचना की गई।उक्त आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवेदक पर 2 हजार की राशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित करते हुए।भविष्यमे लॉक डाउन नियमो का पालन करने की शर्तो पर दुकांन कि सील खोलनेकी अनुमति प्रदान की गई है।संबंधित हल्का पटवारी को उक्त दुकान की सील खोलने आदेशित किया गया है।
“प्रथम शिकायत पर उनके आवेदन के आधार पर दो हजार रुपये फाइन करते हुए एक हफ्ते में सील खोलने की अनुमती दी गयी है।आज शाम को आदेश जारी किया गया है।7मई से दुकान संचालित की जा सकती है।”
ऋषिकेष तिवारी
एस डी एम,डौंडीलोहारा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904