google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी नगर पंचायत में हुआ वर्चुअल बैठक,अध्यक्ष व पार्षदनिधि का उपयोग चिकित्सा सामग्री खरीदी करने का निर्णय लिया गया

Cg24 आजतक न्यूज

डोंडी नगर पंचायत में कोरोना महामारी को ध्यान रखते हुए आज नगर पंचायत डोंडी में वर्चुअल परिषद की बैठक रखी गई थी । जिसमे अध्यक्ष नगर पंचायत डोंडी सोमेश कुमार सोरी , मुख्य नगर पालिक अधिकारी श्ओंकार सिंह टंडन उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक, पार्षद श्रीमति रेखा चौहान, मातरम दास कोसरे , श्रीमति समृता डेविड ,श्रीमती ममता जैन, संजीव मानकर, श्रीमती जमुना बाई कोसमा, भावेश यादव , बली राम धनकर , श्रीमति बिमला खड़्हा, अश्वनी जैसवाल , एवम नगर पंचायत डोंडी से समस्त विभाग के कर्मचारी गण इस वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे। बैठक मे निम्न विषयों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई ::अध्यक्ष एवं पार्षद निधि का उपयोग आवश्यकता अनुसार कोरोना सबंधित उपकरण लेने हेतु सामग्री मुख्यता :- आक्सीजन कंसन्ट्रेटर , आक्सिमिटर, पी पी किट, सेनेटाइजर, मास्क जिसका उपयोग अस्पताल एवम डोंडी नगर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को तुरंत उपलब्ध कराना रहेगा।।।वही नगर पंचायत डोंडी के अंतर्गत शासकीय तालाबों का निस्तारी करण dmf फंड से कलेक्टर महोदय जी द्वारा हेतु मांग की गई। क्योंकि तालाब का गहरीकरण एवं निस्तारिकरण पार्षद निधि के मद से नही हो पाता जब तक शासन एवम कलेक्टर महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं होता है।अथवा मिनी गार्डन एवम कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु भी प्रस्ताव किया गया है ।अध्यक्ष सोमेश सोरी ने बताया कि अन्य कई कार्यो की स्वीकृति हुई है जिसका टेंडर हो चुका है जो लॉकडाउन की वजह से रुके हुए हैं लॉकडाउन खुलते ही जल्द काम चालू किया जाएगा।

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *