बालोद। प्रदेश भाजपा में संगठन का विस्तार किया गया है, छत्तीसगढ़ भाजपा में 34 विभागों का गठन किया गया है, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 6 नए विभागों का भी गठन किया है, पूर्व मंत्री सहित बड़े नेताओं को विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। पुरानी संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव के बाद संगठन के कामकाज के लिए बनाए गए विभाग में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिले के दिग्गज नेता राकेश यादव को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय संगठन के तर्ज पर प्रदेश में बनाये गए विभागों में जिले से एकमात्र भाजपा नेता राकेश यादव को जिम्मेदारी मिली है। राकेश यादव को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है। जिले में भाजपा के दिग्गज नेता राकेश यादव को पार्टी के महत्वपूर्ण विभाग में सदस्य बनाए जाने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा दीवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता,सौरव लुनिया,पूनम जैन, कमलेश सोनी,सुरेंद्र देशमुख,हरीश कटझरे, मंडल अध्यक्ष सुरेश,टीनेश्वर बघेल, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर,पुष्पलता बघेल, निर्मलकर, महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, संतोष कौशिक, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा, पार्षद मोहन कलिहारी, कमलेश सोनी, राजू पटेल, रमेश मालेकर, प्राची लालवानी, नीतू सोनवानी,सुभद्रा टांडेकर,हेमंत देशमुख, रमेश हरदेल,लुलार सिंह देशमुख,विजय धनकर, करन देशमुख,कौशल शर्मा श्रवण ठाकुर,ढाल साहू,श्रीमती अनुराधा उपाध्याय, दसोदा भूआर्य सहित अनेक जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए उनको बधाई दी है।
● केंद्र के तर्ज पर प्रदेश संगठन में नई व्यवस्था ●
केंद्रीय संगठन के साथ प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू की गई है। बताया जा रहा है कि सक्रिय रूप से काम वाले विभाग ही अब रहेंगे। बाकी पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस नई व्यवस्था के बाद सरकार से नई योजनाओं को लागू करवाने में संगठन की अहम भूमिका होती है। प्रदेश में भाजपा फिलहाल विपक्ष में है, लेकिन पार्टी का मानना है कि आने वाले समय में सरकार बनेगी इसलिए केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी सरकार पर नकेल कसने के लिए पहले से ही संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। बता दे कि अभी तक भाजपा शासित राज्यो में सरकार सीधे योजना तय करती थी, लेकिन नए गठन के बाद संगठन के हिसाब से योजना बनेगी।
● नए दायित्व का जिम्मेदारी से करेंगे निर्वहन ●
केंद्रीय संगठन की तरह प्रदेश संगठन की नई व्यवस्था में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश मंत्री राकेश यादव का कहना है कि संगठन के विस्तार का मूल मंत्र सदस्यता है। जिस प्रकार नरेंद्र मोदी की सरकार का मूल है, सबका साथ सबका विकास ठीक वैसे ही संगठन का मूल है सर्वव्यापी भाजपा सर्वस्पर्शी भाजपा। सदस्यता के महत्वपूर्ण अभियान में सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं। जो दायित्व मिला है उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904