

छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिले में भी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन है जिसके कारण लोगो की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है ।वही जरूरतमंद परिवारो को राशन किट का वितरण किया जा रहा है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जा रही है इसी कड़ी में आज बालोद शहर के विभिन्न वार्डो में जरूरत मंद परिवारो को राशन किट का वितरण किया गया
राशन किट वितरण के दौरान शहर के वरिष्ट वकील मोहम्मद आदिल हामिद सिद्दीक़ी, छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद अबरार सिद्दीक़ी, रहीम खान,युवा पत्रकार हसनात सिद्दीक़ी, मोहम्मद साहिल सिद्दीक़ी , मोहम्मद अयान सिद्दीक़ी मौजूद थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904