google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला भेडिया ने की मांग वन क्षेत्र अरजपुरी के नवनिर्मित छात्रावास को कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाये प्रशासन

इस भवन को कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाने से वनांचल क्षेत्र के संक्रमितों को मिलेगा राहत,वन्य ग्रामो का सेंटर स्थल भी है। अरजपुरी

Cg24 आजतक न्यूज

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेडिया ने जिला कलेक्टर बालोद को पत्र लिखकर मांग की है। कि कोरोना संक्रमण का दौर लगातार जारी है पहली लहर के बाद अब दूसरी लहर का गयी है और तीसरी लहर आने की संभावना भी विशेषज्ञों द्वारा जाहीर की जा रही है। शासन और प्रशासन कोरोना के संक्रमण से प्रभावित नागरिकों के ईलाज हेतू भरसक प्रयास कर रहें हैं और बहुत हद तक कोरोना पर नियंत्रण हुआ भी है।

मेरे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 वनांचल क्षेत्र है अधिकांश गांव ब्लाक मुख्यालय से दूर है। कोरोना महामारी के इस संक्रमणकाल में ग्रामीणजन लगातार संक्रमित हो रहे है । मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 3 प्राथमिक एवं 10 उपस्वास्थय केन्द्र हैं । इन 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। जांच के दौरान कोरोना पाजिटिव या कोरोना के लक्षण पाये जाने पर प्रभावित नागरिकों को होम आईसोलेशन होने तथा आवश्यक दिशानिर्देश के साथ दवाई दिया जा रहा है। एवं गंभीर स्थिति होने पर उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया भी जा रहा है।

मैं जनप्रतिनिधी होने के नाते इस संक्रमण काल में भी क्षेत्र की जनता से लगातार जुडी हुई हूं और सभी से आग्रह कर रही हूं कि किसी भ्रम में ना पडे अपवाहों से ब्चें और कोरोना का टीका लगावें ताकि आप लोग कोरोना के संक्रमण से कम से कम प्रभावित हों। ग्रामीणजनों के ओर से मुख्य रूप से यह बात आ रही है कि कोरोना से प्रभावित होने के बाद हमें घर पर ही आईसोलेशन होने कहा जा रहा है जिसके लिए निर्धारित मापदण्ड अनुसार हमारे घर पर सुविधा ना होने के कारण हमें एवं परिवारजनों को बडी कठिनाईयों (जैसे शौचालय,पीने का पानी,अलग से कमरा एवं निस्तारी ) का सामना करना पड रहा है ।

जिला सदस्य ने आगे कहा कि ,उक्त समस्याओं से अवगत होने के उपरांत मैं आपसे आग्रह करती हुं कि ब्लाक मुख्यालय से दूरी तथा मौलिक रूप से ग्रामीणजनों की कठिनाईयों को दृष्टिगत रखते हुए वनांचल क्षेत्र के ग्राम अरजपुरी में नव निर्मित प्री.मै.आदिवासी बालक छात्रावास को आईसोलेशन सेंटर बनाया जाए। उक्त नवनिर्मित छात्रावास का निरीक्षण मैंने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ किया है उक्त भवन 50 बेड के लिए सर्वसुविधा युक्त है। यह छात्रावास आबादी से दूर तथा आसपास के गांवों का सेंटर स्थल है । और तीनों प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र (अरजपुरी,भंवरमरा और मंगचुचा) की दूरी अधिक ना होने से उक्त आईसोलेशन सेंटर में तीनों स्वास्थ्य केन्द्रों के मेडिकल स्टाफ की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

आशा है आप कारोना महामारी की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मेरे सुझाव पर अपनी सहमती प्रदान कर यथाशीघ्र उक्त छात्रावास को कोविड आईसोलेशन सेंटर बनाये जाने हेतू सार्थक प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *