


cg24 आजतक न्यूज़
जिला प्रशासन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला बालोद के निर्देशानुसार कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए आज 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला संगठक रेड क्रॉस प्रभारी चंद्रशेखर पवार के नेतृत्व में ब्लॉक प्रभारी श्रीमती सीमा सुशील जामवंते व श्री रूपनारायण देशमुख द्वारा बालोद विकासखंड के आमापारा समता कॉलोनी में घर-घर जाकर मास्क साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया गया और कोरोनावायरस से बचने हेतु बार-बार साबुन से हाथ धोने मास्क लगाने सामाजिक दूरी का पालन करने की समझाइश दी गई व कोविड-19 टीकाकरण हेतु जागरूक किया गया साथ ही 18 प्लस को कैसे टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन कराना है यह बताया गया और उनसे अपील की गई कि इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले तथा समाज व देश को कोरोना मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904