Cg24 आजतक न्यूज :- कोरोनाकाल काल के चलते तोषण चुरेन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत धनगांव का कहना है ग्रामवासियों को आर्थिक रूप से अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 10 अप्रैल से 17 मई तक लाकडाऊन लगने के कारण गाँव के दुकानदार ठेले वाले व सब्जी उत्पादन करने वालों के साथ साथ ग्रामवासियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जब तक हाथ में नगद रूपये पैसे रहे तब तक लेन देन चल ही रहा था लेकिन अब वह भी खत्म हो गया है ऊपर से बैंक में भी खाताधारकों के साथ लेनदेन बंद कर दिया गया है। जिससे कि रकम आहरण करने में दिक्कतें आ रही है। अब पैसे के लिए किसके पास गोहार लगायें। दुकानदार होम डिलीवरी तो कर रहे है लेकिन उन्हें देने के लिए नगद हाथ मे पैसा ही नहीं है।आखिर कब तक ऐसा चलने वाला है। गाँव में रोजगार गारंटी का काम भी नहीं चल रहा है। छ.ग.सरकार से अपेक्षा है कि उक्त समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तनिक छूट प्रदान करते हुए रोजगार गारंटी के तहत मजदूरों को काम प्रदान करे साथ ही दुकान, बैंक ,दुपहिया चारपहिया रिपेयरिंग दुकान को प्रतिदिन कुछ समय निर्धारित कर खोलने की अनुमति दे। जिससे कि छ.ग.के हम सभी ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना ना पड़े।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904