google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विद्युत रेल चलाने बिछाए जा रहे तार रेल के इंजन में फंसा ,बड़ा हादसा होते होते टल गया

Cg24 आजतक न्यूज

कुसुमकसा .. कुसुमकसा रेल्वे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर बालोद की ओर विद्युत से ट्रेन चलाने के लिए लगाए जा रहे विद्युत तार चलती इंजन मे फंस गया.जिससे एक बड़ी हादसा होते होते बच गया.,सुबह लगभग 5 बजे बालोद की ओर से दल्लीराजहरा आ रही रेल इंजन के सामने के हिस्से में विद्युत लाइन वाली तार फंस जाने से इंजन को रोकना पड़ा ,रेल इंजन में फॅसे तार को बड़ी मशक्कत के बाद निकालने के बाद इंजन को दल्लीराजहरा की ओर रवाना किया गया , रेल इंजन में विद्युत तार फंसने से लगभग 1 किलोमीटर छेत्र में लगे कगभग 16 विद्युत खम्भो में लगे विद्युत तार व विद्युत तार फंसने वाला कलेम्प छत्तिग्रस्त हुआ हालाकि अभी इस तार के माध्यम से करेंट सप्लाई नही किया जा रहा है,,जिसके चलते रेल्वे लाईन के किनारे खंभ्भो पर लगाये गये तार बुरी तरह डेमेज भी हो गया व कुछ खम्भो में लगे तार झूलते हुए रेल पांत के ऊपर आ गयी थी जिसके कारण लगभग तीन घण्टे तक इस लाईन मे ट्रेन की आवागमी को रोक दिया गया ,केवटी से रायपुर की ओर जाने वाली यात्री ट्रेन को पहले दल्लीराजहरा में व बाद में कुसुमकसा रेल्वे स्टेशन में रोका गया यात्री ट्रेन लगभग 9 बजे कुसुमकसा रेल्वे स्टेशन से रायपुर के लिये रवाना किया गया।

  गौरतलब है कि  बालोद दल्लीराजहरा रेल्वे लाईन मे विद्युत से ट्रेन चलाने के लिये.रेल्वे लाईन के किनारे खंभ्भे लगाकर उसमे विद्युत तार लगाया जा रहा है.अभी यह कार्य पूरा नही हुआ है ,.लेकिन इस धटना के बाद रेल्वे मे हड़कम्प मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बालोद से कुसुमकसा की ओर रेल पांत के समीप विद्युत लाइन लगाने के लिए पोल खड़े हो गया है व विद्युत लाइन हेतु तार लगाने का काम चल रहा है ,लाक डाउन के चलते काम बंद है ,शुक्रवार शाम को हुई तेज आंधी के कारण बिछाए गए विद्युत तार का क्लेम्प टूट गया होगा या विद्युत पोलो के बीच लगाए गए तार के बीच बीच मे झम्फर नही लगाने से तेज आंधी के चलते विद्युत तार नीचे की ओर आ गया होगा जिसके कारण इंजन में एक जगह तार फंसते ही आगे भी टूट कर फंस गया होगा ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *