बालोद cg24 आजतक न्यूज
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले के आमजनों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु सामाजिक कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव हेतु शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का चैन तोड़ने किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिले के नागरिक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले, मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी गाईडलाईन का पालन कर सजगता से स्वंय को, परिवार को व समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904