google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल हितग्राहियों के वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए


बालोद cg24 आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में जिले में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बीपीएल व एपीएल हितग्राहियों का कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन हेतु ग्रामवार अंत्योदय, बीपीएल एवं एपीएल हितग्राहियों की अलग-अलग सूची तैयार कर ली जाए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में भी वार्डवार सूची तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के वैक्सीनेशन हेतु अंत्योदय और बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों को निर्धारित केन्द्रों में आई.डी.दस्तावेज के साथ राशन कार्ड भी दिखाना होगा। एपीएल श्रेणी के हितग्राहियों को निर्धारित केन्द्र में आई.डी., आधार कार्ड, पेन कार्ड या अन्य मान्य दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा। एपीएल हितग्राहियों के लिए राशन कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।
कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु दवाईयों की उपलब्धता, मितानिनों को दवाई किट का वितरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने कोविड-19 अस्पताल और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ एस.एस. देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के. सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *