google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही के टीकाकरण सेंटर में अपर कलेक्टर बाजपेयी एवं एडिशनल एसपी पोर्ते ने किया औचक निरीक्षण

Cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,,गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय मैं टीकाकरण मैं जागरूकता लाने आज ग्राम सांकरी में फ्लैग मार्च के दौरान अपर कलेक्टर वाजपेई और एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते, के टीम के द्वारा 45 + सेकंड डोज व फर्स्ट डोज टीकाकरण केंद्र सांकरी का निरीक्षण किया गया। एडीएम द्वारा टीकाकरण के लिए आए हुए लोगों से चर्चा की गई एवं वैक्सीनेटर से पूछताछ की गई तथा मौके पर बातचीत कर सभी हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया। आगे श्री अपर कलेक्टर ने आम लोगों से अपील किया कि टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार घबराने की जरूरत नहीं है टीका लगवाने से कोरोना से जंग जीतने हमारे शरीर में यूनिटी पावर बढ़ता है ,हिम्मत मिलती है ,इसलिए कोरोना का टीका अपने नजदीकी टीकाकरण सेंटर में जाकर टीका अवश्य लगाएं

बालोद पुलिस के भी संयुक्त टीम टीकाकरण सेंटर में जाकर टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं जैसे कि आज बालोद एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते ने अनेक टीकाकरण सेंटर का औचक निरीक्षण किया व आम लोगों से मुलाकात की और टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को बताएं और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करवाने अपील किए ।

टीकाकरण केंद्र पीएसी माहुद बी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। लगातार टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है उसे दूर करने जिला स्तर के अधिकारी भी टीकाकरण का निरीक्षण कर आम जनता को कोरोना से जंग जीत में टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं इधर गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल व तहसीलदार अश्वन कुमार मैं प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस निरीक्षण में राजस्व टीम एवं गुंडरदेही पुलिस थाना प्रभारी रोहित मालेकर उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त फ्लैग मार्च की टीम सांकरी से मोंगरी, व कंटेनमेंट जोन ग्राम सलोनी का निरीक्षण,उसके बाद ग्राम माहुद बी में चार वर्गों APL,BPL ,FLW और अंत्योदय राशन कार्ड के हितग्राहियों के टीकाकरण केंद्र पीएचसी माहुद बी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उसके बाद फ्लैग मार्च की टीम माहुद बी से हल्दी, सिर्रा भाठा , मा हुद बी, भाठा गांव बी, बिरेतरा, जनवानी, सिकोसा, पिनकापार, चारभाठा, पेंडरी फुंडा, बोरगहन में फ्लैग मार्च कर लोगों को कोरोना से बचने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *