Cg24 आजतक न्यूज
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखकर मांग किया व कहा है कि कोरोना आपदा काल में चिन्हाकिंत फ्रंट लाईन वर्कस के अलावा इस लडाई में मेडिकल दुकान संचालक एवं उनके कर्मचारीयों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। मेडिकल दुकान संचालक एवं उनके कर्मचारीयों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता के लिए दवा उपलब्ध करा रहे है। विपरीत परिस्थितियों में मेडिकल दुकान संचालक एवं उनके कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है। इस कठिन समय में कई मेडिकल दुकान संचालक एवं उनके कर्मचारी कोरोना संक्रमण हुऐ हैं।
अत: राज्य के मेडिकल दुकान संचालक एवं उनके कर्मचारीयों को फनन््ट लाईन वर्कर मानते हुऐ उनके परिजनों को कोविड टीकाकरण में प्राथमिकता देने हेतु संबंधित को निर्देशित करना चाहेंगे।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी कोरोना संकट के इस समय में मेडिकल दुकान संचालक एवं उनके कर्मचारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। वह भी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है उन्हें भी फ्रंट लाइन वर्कर घोषित कर टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904