google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुश्किल समय मे आमजनता की पीड़ितों की सेवा में लगे संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य अद्भुत:- मोहन मंडावी सांसद कांकेर

Cg24 आजतक न्यूज़

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने इस वैश्विक कोरोना महामारी के संकट में भारतीय जनता पार्टी के हजारों हजारों कार्यकर्ताओ के द्वारा आमजनता की सेवा कार्य करने को लेकर उन सभी सेवाभावी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओ की पीठ थपथपाई व वीडियो संदेश जारी कर उन सभी का उत्साहवर्धन किया ।

सांसद मोहन मंडावी ने खासकर कांकेर के विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता साथियों की जमकर प्रशंसा की व उनके द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य को अद्भुत बताया।

सांसद मोहन मंडावी ने कहा की आज पूरे देश मे हर राज्य में शहर हो या ग्रामीण इलाका कस्बा सभी तरफ कोविड 19 कोरोना संक्रमण ने लोगो को मुसीबत के डाला है। कई ज़िंदगी काल के गाल में समा गया है। लोग काफी परेशान हो गए है। ऐसी मुश्किल घड़ी में संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा व प्रधानसेवक हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को साध्य करके आज भाजपा के कार्यकर्ता,पदाधिकारी छोटे से लेकर बड़े स्तर तक पीड़ितों की सेवा कर रहे वे बधाई के पात्र है। आज मेरे लोकसभा क्षेत्र में भी सभी शहरों,नगरों व ग्रामीण क्षेत्रो में कोई फल बांट रहे तो कोई मास्क,सैनिटाइजर दे रहे कोई आक्सीजन उपलब्ध करा रहे तो कोई सूखा राशन दे रहे जिसको अपने तरफ से जो बन पड़े वो सेवा के कार्य कर रहे है। में सेवा ही संगठन को मूल मंत्र मानकर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता/प्रतिनिधि कोरोना से संक्रमित परिवार को राशन सामग्री पहुँचा रहे है इसके लिए में काँकेर साँसद मोहन मंडावी अपनी और से इन तमाम कार्यकर्ताओ को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। व आशा करता हूं। कि हम सब जनता की मुश्किलों व विपत्ति के समय उनको मदद देने आगे भी हर पल सामने खड़े होंगे।

https://youtu.be/P1tIo8IFQsY
सांसद मोहन मंडावी वीडियो संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *