Cg24 आजतक न्यूज
देवरीबंगला- सेवा ही संगठन भाग दो कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भाजपा मंडल खेरथा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर धन समर्पण कर देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करा रहे मरीजों व उनके परिजनों को फल का विरतण किया। मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने बताया कि सोमवार को ग्राम पसौद व मार्री बस स्टैण्ड में निवासरत अत्योदय श्रेणी व जरूरतमंद नागरिकों को सुखा राशन का वितरण करेंगे। उन्होने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर सेवा ही संगठन के माध्यम से इस आपदा के समय सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। फल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मछुवारा प्रकोष्ट के सहसंयोजक शिवकुमार धरमगुडे़, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिनेश्व बघेल, सांसद प्रतिनिधि हरिश कटझरे, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, चेमन देशमुख, निरंजन साहू, सुरेश केशरवानी, टुमन साहू, हेमलाल साहू, हेमलाल देशलहरा, संदीप मानिकपुरी, संजीव देवदास, रामलाल नायक, डीसोक जांगड़े, उत्तम साहू, गजेन्द्र सिन्हा व जिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904