Cg24 आजतक न्यूज़



कुसुमकसा — छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार केंद्र सरकार द्वारा खाद के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करने के विरोध में कुसुमकसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल धरना दिया , कुसुमकसा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है ,आज देश में कोरोना महामारी जैसे बीमारी से जूझ रहा है , इस संकट काल में भी आपदा को अवसर में बदलना भाजपा सरकार को अच्छी तरह से आता है। किसानी का किसानी करने का दिन शुरू होने वाला है और ऐसे समय में केंद्र की भाजपा सरकार खाद के दामों में 650₹ की वृद्धि करना किसानों के साथ धोखा है। 2020 – 21में खाद के दामों में वृद्धि इस तरीके से हुई है।
डीएपी 1200₹ से 1850₹ ,
पोटाश 875₹ से 1000₹,
सुपर फा 375₹ से 406₹ की वृद्धि कर दी गई है दूसरी ओर
धान का समर्थन मूल्य पतला 1835₹ से 1888₹,मोटा 1815₹ 1868 दिया जा रहा है।
धान के समर्थन मूल्य में लगभग ₹50 वृद्धि करना और डीएपी खाद के दाम में 650 ₹ प्रति बोरा वृद्धि करना भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को दर्शाता है। किसानों को धान में ₹50 ज्यादा देकर ₹650 वसूली करना, यह है भाजपा का चाल- चरित्र- चेहरा।
हमेशा से ही भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय करते आ रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा आश्वासन देने वाले,आज खाद के दामों में वृद्धि करके उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें किसानों से कोई सरोकार नहीं है। मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ,प्रकाशचंद कुचेरिया ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद , नितिन जैन युवा नेता ,देवलाल कोर्राम ,नमकलाल रावटे सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल धरना प्रदर्शन में भाग लिया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904