Cg24 आजतक न्यूज
थाना व जिला बालोद के अपराध क्रमांक 146/2021 धारा 45,380 भादवि में प्रार्थी खोरबाहरा राम सिन्हा निवासी ग्राम धरमपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 15.05.2021 को रानीमाई मंदिर नर्रा में स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, राम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर कुल 05 मंदिर एक जगह स्थित है, जहां रात्रि में मंदिर के दरवाजों में ताला बंद कर पुजारी जगदीश राम सोरी अपने घर चला गया था, उक्त पांचो मंदिर के दरवाजों की ताला को तोड़कर मंदिर के अंदर रखे दान पेटियों की नगदी रकम 4-5 हजार रू. कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीवद्ध किया जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के निर्देशानुसार प्रकरण के आरोपी का पता तलाश हेतु निरीक्षक जी0एस0ठाकुर के हमराह सउनि कांताराम घिलेन्द्र एवं अन्य पुलिस स्टाफ के घटना स्थल पहुंचकर अन्नात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका का पता तलाश करने पर आरोपी रूपेश कुमार मंडावी पिता बसंत कुमार मंडावी उम्र 20 साल साकिन नारागांव नहर डेरा थाना गुरूर जिला बालोद के कब्जे से उक्त मंदिरों में रखे
दानपेटी से चोरी गये नगदी रकम 3960/-रू. एवं घटना में प्रयुक्त विंधना जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904