


Cg24 आजतक न्यूज़
राष्ट्रीय व प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर संगठन ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा ग्राम सिवनी( सांप डेरा )सेमहरकोंना (खैर डेरा )एंव आँधियाटोला व पाररास में फल सब्जी एंव सुख राशन का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सब किसान मोर्चा के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को राशन फल सब्जी व सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं इसी प्रकार सभी मोर्चा के लोग इसका अनुसरण करतेे हुए कार्य करेंगे ,प्रदेशमंत्री किसान मोर्चा के पवन साहू, ने कहां की आज करो ना कि इस महामारी काल में हम सबको मिलकर जरूरतमंद को सहयोग करना चाहिए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ; ने कहा कि सेवा ही संगठन के माध्यम से हम सब भाजपा व किसान मोर्चा द्वारा जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं जो निरंतर जारी रहेगा इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू,जनपद उपाध्यक्ष कल्याण साहू, युवा नेेता अमित चोपड़ा,नागेंद्र चौधरी, प्रेम साहु शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर मोर्चा महामंत्री मनोहर सिन्हा,हेमन्त साहू, कोषाध्यक्ष रमन सोनकर ओंकार सिन्हा अश्वन वारले कमल पंपलिया भोला राम साहू,छगन साहू विकास साहू कमलेश निषाद डोमेंद्र साहू टीकाराम सांवरे शशि साहू लेखन साहीरो संदीप साहू भूपत हटीला सहित भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल व किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904