
बालोद जिला cg24 आजतक न्यूज :- बालोद जिला के अंदर सत्ता सरकार में बैठी कांग्रेस व विपक्ष में काम कर रही भाजपा में इन दिनों आमजनता के बीच अपनी लकीर को लंबी करने यानी कोरोना संकट के समय आमजनता के हित मे अच्छा कार्य करने को लेकर जुबानी व खबरिया जंग छिड़ गया है। और इस जंग का स्थान है। डौण्डी लोहारा विकासखण्ड का देवरी ग्राम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंहा पर कोरोना संकट में आमजनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला प्रशासन के तरफ से 2 वेंटिलेटर(चिकित्सा सामग्री) उपलब्ध कराया गया है। और इस जुबानी लड़ाई का यही सबसे बड़ा विषय अभी क्षेत्र में बन गया है। व तु तू में में तक कि नौबत आ गया है।
क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव ने cg24 आजतक से बातचीत में कहा कि भाजपा के नेता झूठा श्रेय न ले अगर इस मामले में कुछ किया हो तो पत्र जारी करे और बताये की कब डॉ. रमन सिंह या क्षेत्र के सांसद जिला के अस्पतालों में गए व क्षेत्र में आये हो देखने भी जनता के मददगार सिर्फ बयानबाजी करके न बने उनके सुखदुख में सामने आकर खड़े रहे। यह भाजपा की ओछी राजनीति है।
माजरा क्या है ? :- तो जनाब माजरा यह है। कि जो स्वाथ्य केंद्र में यह वेंटिलेटर आया है। वो गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र का एक पंचायत है। और इस क्षेत्र के विधायक कुँवरसिंह निषाद है। जो कि संसदीय सचिव भी है। वही यह सीट कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी आता है। जो कि सांसद मोहन मंडावी है। अब इन्ही दोनों नेताओं के समर्थक व पार्टी नेता इस वेंटिलेटर की सुविधा दिलाने के नाम पर हल्ला मचाये है। और हमने दिलाया,नही हमने कोशिश की यह हमारी उपलब्धि हमारे नेता ने दिलवाया यह खेल चालू हो गया है।

कांग्रेसी दिखा रहे लेटर :-इस मामले पर भाजपा के स्थानीय नेताओं के द्वारा डॉ.रमन सिंह व क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया जा रहा सहयोग के लिये तो वही कांग्रेस के क्षेत्रीय बड़े नेता भी कुँवरसिंह का पत्र लेकर मैदान में कूद पड़े है। सबूत दिखा रहे कि हमारे लोकप्रिय विधायक की मेहनत से यह वेंटिलेटर मिला है। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, कांग्रेस अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार व जिला महामंत्री केशव शर्मा ने तो बकायदा बयान जारी कर भाजपा नेताओं के ऊपर गलत बयानबाजी करने व झूठी श्रेय लेने का आरोप लगा दिया है।
भाजपाई लेटर बम नही फोड़ रहे :- इस मामले पर स्थानीय भाजपा नेता कांग्रेस की तरह कोई मामले पर पत्र तो नही दिखा रहे ।पर इस उपलब्धि के लिए वो सांसद मोहन मंडावी,व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयास का उल्लेख कर रहे है।
किसने किया/किसके कारण :– अब दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की इस जुबानी जंग को एकतरफ रख दिया जाए व सही मायने में सोचा जाए तो जिम्मेदारी तो जनता ने दोनों नेताओं मसलन विधायक को भी व सांसद को भी दिया है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की अब बात रही संकट काल मे सक्रियता की तो यह तो जिला प्रशासन के पाले में गेंद पड़ा हुआ है। कि आखिर किसके पत्र पर यह सुविधा दी गई या किसी के टेलीफोनिक वार्ता के बाद यह उपलब्ध कराया गया है।
जनता का मत जिसने किया अच्छा किया और आगे मेहनत करे :- क्षेत्र की जनता तो इस चिकित्सीय सुविधा मिलने से काफी प्रसन्न है। उनको इस बात से कोई लेना देना नही उनका कहना है। कि जिसने भी किया बेहतर कार्य किया आगे भी और सुविधा मिले जिससे संकट काल मे हम जनता को राहत मिले।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904