google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सैलून संघ ने अपने दुकान खोलने को मांग को लेकर आज अपने अपने घरों में परिवार सहित धरना प्रदर्शन किया

बालोद cg24 आजतक न्यूज

जागो सरकार जागो ,नाई समाज को आर्थिक पैकेज एवं सहायता राशि की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,,आज जिले भर में सैलून दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान करने व सेन समाज को राहत राशि देने की मांग को लेकर बालोद सैलून संध द्वारा आज अपने अपने धरो में रहकर धरना प्रदर्शन कर भूपेश सरकार द्वारा नाई समाज के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। सैलून संध के अध्यक्ष मनोज श्रीकास ने कहा कि वैष्विक महामारी के मद्देनजर लगातार लांकडाउन की स्थिति में सेन समाज का कार्य लगभग दोनों वर्ष को मिलाकर चार माह से बंद पड़ा है।

संघ ने बताया कि 95 प्रतिशत सेन समाज के लोग शहर में सैलून का व्यवसाय एवं गावो में गवई में हजामत कार्य कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं, लांकडाउन के दौरान सैलून दुकान बंद होने से सेन समाज के सामने जीविकोपार्जन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सचिव मनोज श्रीवास ने कहा कि सेन समाज को राहत राशि देने व सैलून दुकानों को खोलने की मांग शासन प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा हमारी मांगो पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।उन्होंने सैलून दुकानों को खोलने की अनुमति दिए जाने पर प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करने की बाते कही है।बालोद सैलून संध ने सैलून दुकानों को खोलने की अनुमति देने व राहत राशि प्रदान करने की मांग शासन प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *