Cg24 आजतक न्यूज – ओम गोलछा
कुसुमकसा — बालोद जिला के डोंडी तहसील का सबसे बड़ा ग्राम कुसुमकसा अवैध व ग़ैरकानूनी कार्यो के लिए सबसे सुरक्षित क्षेत्र बन गया है ,जहां जिम्मेदार अफसरों की मेहरबानी के कारण कई तरह के अवैधानिक कारोबार पनपने लगे है ,जिससे ग्राम के सामाजिक वातावरण पर भी असर हो रहा है ,अवैध कारोबारियों को इतनी छूट मिली हुई है कि कोरोना महामारी के आपदा काल मे भी अवैध कारोबार धडल्ले से चल रहा है ,जबकि छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री व डी जी पी द्वारा किसी भी क्षेत्र में गैरकानूनी व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश जारी किए है , जो इन दिनों कुसुमकसा क्षेत्र में हवा हवाई आदेश बन कर रह गया है ।
कुसुमकसा में शराब ,गांजा व नशीली गोलियों का अवैध कारोबार पर प्रशासनिक अंकुश ना लगने से बेख़ौफ़ चल रहा है , जिससे आम लोगो पर पुलिस के प्रति नकारात्मक छबि बन रही है ,ग्राम में अशांति फैल रही है वही इन अवैध कार्य करने वालो की संख्या बढ़ते जा रही है तो इन अवैध कार्यो में युवा धँसते जा रहे है , वही नशा के सामानों की खुलेआम बिक्री से कुसुमकसा सहित समीपस्थ ग्रामो में नशाखोरी बढ़ गयी है ,व कुसुमकसा में आस पास ग्रामो के नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है शाम ढलते ही कुसुमकसा में रोजाना बड़ी संख्या में दूरदराज के मदिराप्रेमी शराब लेने पहुंचते हैं ।
कुसुमकसा में 24 घण्टे मदिराप्रेमियो को ग्राम में ही ऊंची दरों में अवैध शराब बेचने वालों से आसानी से शराब उपलब्ध हो रही है , अवैध शराब बेचने वाले बेख़ौफ़ होकर अवैध शराब बिक्री कर रहे है , जिससे ऐसा लगता है कि आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन ने खुली छूट दे दी हो , आबकारी विभाग की कार्यशैली कुसुमकसा में नगण्य दिख रही है ,लाक डाउन में कुसुमकसा में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री बेख़ौफ़ जारी है महुआ शराब बेचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है वही मदिराप्रेमियो के अनुसार महाराष्ट्र की शराब भी कुसुमकसा में उपलब्ध हो रही थी जिसको देखने से ऐसा लगता है कि आबकारी विभाग ने कुसुमकसा में संचालित शासकीय देशी शराब दुकान लाक डाउन के चलते बंद होने से शराब के अवैध कारोबारियों को अवैध शराब बिक्री करने की खुली छूट दे दी हो ,,साथ ही गांजा व नशीली गोलियों की अवैध बिक्री कुसुमकसा में विगत वर्षों से चल रहा है ,जिसकी जानकारी आबकारी विभाग को नही होना उनके कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है , वही शराब कोचिये आन लाइन शराब की खरीदी करने के बाद शराब कोचियों से उस शराब को ऊंचे दरों में मदिराप्रेमीयो ने खरीदने की बात कही
जानकारी अनुसार राजहरा पुलिस को भी कुसुमकसा में शराब ,गांजा व नशीली गोलियों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने जनप्रतिनिधियों के द्वारा मौखिक शिकायत की गई किंतु कार्यवाही नगण्य रहा ,व कार्यवाही ना होने से अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है ,लाक डाउन में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है ,पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पूर्व के अवैध शराब कोचिया जो विगत कई महीनों से उक्त अवैध कारोबार को बंद कर दिया है उसके घर मे दस्तक देकर पूछताछ कर खाली हाथ लौट जाती है किंतु वर्तमान में जो अवैध शराब बिक्री का कार्य कर रहे है उन पर मेहरबानी कर रही है उन पर कोई कार्यवाही ना करना अनेक संदेहों की ओर इंगित कर रहा है वही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी के कुसुमकसा पहुंचने के पहले ही इन अवैध कारोबारियों को दूरभाष पर आगमन की सूचना मिल जाती है , ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से कुसुमकसा में चल रहे ,अवैध शराब,गांजा ,नशीली गोलियों के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने की मांग की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904