गुंडरदेही cg 4 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू,, गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूरी मे रंग कटेरा के मां तांदुला नदी मे माफियाओं के द्वारा रेत को रातों-रात दोहन कर रहे हैं, अवैध उत्खनन के मामले में रेत माफियाओं के ट्रैक्टर पर कार्यवाही नहीं होने से सत्ता पक्ष सहित विपक्ष ने प्रशासन पर नाराजगी जाहिर किया।
गुंडरदेही के रंगकठेरा गांव मे मां तांदुला नदी को रातों-रात हो रहा है दोहन, पूर्व में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर खनिज विभाग ने अवैध रूप से शासकीय जमीन पर रखें रेत पर हुई थी कार्यवाही, उसके बाद से फिर वापस रेत माफियाओं ने खनिज संपत्ती का प्राकृतिक रूप से दोहन कर रहे हैं, इस मामले को लेकर आज सत्तापक्ष सहित विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया मीडिया को दिया।
सत्ता पक्ष के लोग कहते है रंगकठेरा में रात को अवैध उत्खनन के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोज साहू ने कहा कि सरकार की छवि धूमिल हो रही है अवैध कारोबार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रशासन कार्यवाही करें, पूर्व में जैसा हुआ था वैसी कार्यवाही करें।
वरिष्ठ पार्षद एवं कांग्रेस नेता सलीम खान ने कहा क्षेत्र अवैध कारोबार पूरी तरह बंद होना चाहिए लगातार रंग कटेरा घाट से रेत का अवैध उत्खनन की शिकायत मिल रहा है अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें प्रशासन।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि पूर्व में शासकीय जमीन पर रखें रेत पर कार्यवाही हुई है तो तांदुला नदी घाट पर अवैध रूप से परिवहन पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही ,शासकीय संपत्ति को सुरक्षित रखने अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन समय पर करें।
जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा सत्ता पक्ष के इशारों से हो रहे रंग कटेरा घाट में रेत का अवैध उत्खनन आखिर शासन-प्रशासन की इशारे पर ही यह खेल खेला जा रहा है, जब प्रशासन ब्लॉक मुख्यालय से 15 दूर से किसानों के ट्रैक्टर को पकड़ कर कार्यवाही कर रहे हैं तो गुंडरदेही के रंग कटेरा में रोज रेत चोरी करने वालों को अधिकारी के संरक्षण प्राप्त होने के कारण अधिकारी कार्यवाही करने से उनकी हाथ पांव फूल रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी का कहना है मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलता है कि गुंडरदेही से लगा हुआ रंग कठेरा घाट में जो रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है वह सत्ता पक्ष के इशारों से हो रही है अधिकारी कमीशन लेकर रेत निकलवा रहे हैं तभी तो अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है सिर्फ छोटे छोटे किसानों को परेशान करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हैं ,अधिकारी में प्रशासनिक क्षमता है तो रंग कटेरा घाट पर करें कार्यवाही और सरकार की संपत्ति को सुरक्षित रखें और सरकार को टैक्स देने अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर पर कार्यवाही करें।
वही अवैध उत्खनन के संबंध में कल सोशल मीडिया में लोग जानकारी दे रहे थे कि रंगकठेरा घाट पर लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर नदी पर पहुंच गया है पर अधिकारी के कान में जू भी नहीं चला गुंडरदेही क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें लोग सार्वजनिक रूप से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलता है सूचना देते हैं फिर भी मिलीभगत के चलते उन रेत माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है विगत दिन शासकीय जमीन पर रेत डंप रखा था तो अब रेत माफिया निजी जमीन पर रेत स्टॉक कर रहे हैं।
गुंडरदेही के, सिकोसा , मनहोरा, खेरूद, कोड़ेवा, लिमोरा ईरागुड़ा, चंदनबिरही ,रंगकटेरा में रात 10: बजे से सुबह 5:00 बजे तक रेत का अवैध उत्खनन होता है पूर्व में इन जगहों पर कुछ खानापूर्ति की कार्यवाही भी हुआ है अभी-अभी सूत्रों से जानकारी मिला है कि सिकोसा में भारी मात्रा में निजी जमीन पर अलग-अलग जगहों पर लगभग 200 ट्रिप का रेत होने की जानकारी प्राप्त हुआ है पर उस रेत माफियाओं को जब मीडिया तक बात व खनिज विभाग तक बात चले जाने की सूचना पर रातों-रात 25 से 30 मजदूर लगाकर ट्रैक्टर से दूसरे जगह सेटिंग कर दिया कुछ माफिया अभी भी बरसात के पहले स्टाक रखने की फिराक में है।
कार्यवाही करने खनिज विभाग ,पुलिस ,विभाग राजस्व विभाग है जिम्मेदार, पर माफियाओं पर मौन सहमति क्यों
रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर से संपर्क करने पर उन्होंने कहा हम कार्यवाही पुलिस के संयुक्त कार्यवाही से करेंगे बहुत जल्द उनकी गाड़ी पर कार्रवाई होगी।।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904