google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री अनिला भेडिया निज निवास नगर में लोढा परिवार में हुए शोक के बाद परिवारजनों से मिलने पहुंची

श्रीमती अनिला भेडिया अपने करीबी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर कल पार्टी के कार्यकर्ता स्व.अवध कौमार्य व अपने खास समर्थक व जिला महामंत्री अनिल लोढा की चाची के निधन होने पर शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंची थी

Cg24 आजतक न्यूज

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज़ :- प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया कल क्षेत्र के दौरे पर रही व स्थानीय निवास नगर में भी अपने पार्टी कार्यकर्ता व नगर में हुए शोक संतप्त परिवार वालो से मुलाकात करने पहुंची श्रीमती अनिला भेडिया अपने पार्टीजनों अनिल लोढा, प्रकाश शर्मा,गोपी साहू के साथ नगर के युवा व्यापारी प्रतीक जैन की माता जी स्व.कंचनदेवी लोढा के निधन होने पर परिजनों से मिलने पहुंची स्व.कंचन देवी लोढा जिला महामंत्री अनिल लोढा की चाची थी शोक संतप्त परिवार जनों से मुलाकात पर मंत्री अनिला भेडिया ने कहा कि बहुत ही दुखद समय है। जब इस संकट काल मे हमारे अपने हम सब का साथ छोड़कर चले गए स्व.प्रकाशचंद्र लोढा की धर्मपत्नी व प्रतीक जैन की मां स्व.कंचन जी बहुत ही सरल सहज व खुशमिजाज स्वभाव की थी वे हमेशा दुसरो के प्रति आदरभाव व सम्मान देने का भाव अपने जीवनकाल में रखी थी मुझे भी जब भी सामाजिक कार्यक्रम में मुलाकात होता।था तो स्व.कंचन देवी का स्नेह व सम्मान भाव प्राप्त होता था ।इस प्रकार के अकस्मात घटना से हमसब काफी दुखी है। में प्रभु से यही कामना करती हूं कि इनको अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

मंत्री अनिला ने परिवारजनों में कोमलचन्द लोढा,व स्व.कंचन देवी की तीनों बेटियां व पुत्रवधु व बेटा प्रतीक जैन से मुलाकात की व कुछ समय निवास में रुकी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *