Cg24 आजतक न्यूज ( बलराम गुप्ता)
जिले में हुआ एक और बड़ा भ्रष्टाचार 6492240 रुपये का हेंड वाशिंग मशीन गुणवत्ताहीन हैंड वॉश मशीन 1524 आंगनबाड़ी में बांट दी गई।
निविदा प्रकाशन में भी खेल :-एक महीने की जगह महज 10 दिन मैं ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई बालोद तहसीलदार को बनाया गया जिला क्रय समिति का अध्यक्ष
खनिज न्यास मद से महिला एवं बाल विकास विभाग का बड़ा कारनामा कई आंगनबाड़ी में हेंड वाशिंग मशीन पहुचा ही नही
कई जगह मात्र महीने भर में टूट गयी

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज:- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर ने बालोद जिला के अंदर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा खनिज न्यास मद से करीब चौसठ लाख ब्यानबे हजार दो सौ चालीस रुपये का हैंड वाशिंग मशीन के नाम से गड़बड़ी करने व आर्थिक अनियमितता का गम्भीर आरोप लगाया है।
देवलाल ठाकुर ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के राज्यपाल अनुसुइया उइके से की व गड़बड़ी करने संबंधी दस्तावेज पेश कर इसकी जांच कराने की मांग की है। बालोद जिले के कुल 1524 आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए बच्चों को चोटिल करने वाले अमानक गुणवत्ता के हेण्डवाशिंग युनिट सामग्री का क्रय किया गया था यह खरीदी 64,92,240,/अक्षरी – चौसठ लाख ब्यान्वे हजार दो सौ चालिस रू. की थी । यह खरीदी इरादतन षड़यंत्र पूर्वक भण्डार क्रय नियमों की अनुचित व्याख्या व क्रय नियमो की अनदेखी करते हुए की गयी है।

- खरीदी पर उठ रहे प्रश्नचिन्ह ?
- जब इतनी बड़ी लागत सेे छोटे छोटे बच्चो के लिए हैंडवास मशीन लिया गया तो लोहे व प्लास्टिक के लोकल ड्रम व नल क्यों खरीदी किया गया ? इतनी राशि से उच्च स्तर की मशीन खरीदी किया जा सकता था
- जब निविदा राज्य स्तरीय प्रकाशित किया गया तो खरीदी के लिए जिला क्रय समिति ने कौन से हैंड मशीन क्रय करने व किस कम्पनी से या ब्रांड का उल्लेख अपने निविदा में किया था ?
- और राज्य स्तरीय प्रकाशन में मात्र 3 निविदा ही प्राप्त हुई भी बालोद शहर अंदर से जिसमे बालाजी एजेंसी सदर रोड बालोद,निकिता नेटकाम बालोद मरारपारा,व हिम्मतलाल जैन सदर रोड बालोद गौर करने की बात यह है। कि 64 लाख के ऊपर की खरीदी पर सिर्फ बालोद से ही निविदा फार्म भरे गए
- जिला क्रय समिति ने किस मापदंड के तहत यह लोकल सामग्री खरीदी कर आंगनबाड़ी सेंटरो में भिजवा दिए जो कि छोटे बच्चो के लिए बिल्कुल भी उपयोगी नही
( 1.) इस खरीदी हेतु बनी चयन समिति में कलेक्टर प्रतिनिधि बालोद के तहसीलदार को बनाया गया जिसे जिला स्तर के क्रय समिति का अध्यक्ष बनाया है । चुकि जिले मे कलेक्टर कार्यालय व अन्य जिला स्तर के प्रमुख /वरिष्ठ विभाग के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी पदस्थ है । इन्हे दरकिनार कर भ्रष्टाचार को अमलीजामा पहनाने तहसीलदार को प्रतिनिधि बनाया गया जो जांच का विषय है ।
( 2 )डौण्डी ब्लाक अनुसुचि क्षेत्र है जहां पर सर्वाधिक खनिज न्यास मद की रायल्टी शासन को प्राप्त होता है | पर इस आदिवासी अंचल में खनिज न्यास मद की राशि न के बराबर खर्च की जाती है | खनन प्रभावित एव आदिवासी क्षेत्र होने के कारण खुलकर भ्रष्टाचार करते हुए सिर्फ खनिज न्यास मद से सप्लाई जैसे ही कार्य किये जाते रहे है । व वर्ष 2019-20 महिला बाल विकास विभाग द्वारा हेण्डवाशिंग युनिट को 373 केन्द्रों में 15,88,980 //अक्षरी – पन्द्रह लाख अठयासी हजार नौ सौ अस्सी रूपये की सप्लाई किया गया जो सप्लाई के तुरत बाद टुट गया चुंकि अमानक स्तर का समान था कई आगनबाड़ी में मशीन नहीं है । जो जांच का विषय है ।
निविदा प्रकाशन का पत्र 29.10.2019 को भेजा

आवेदन प्राप्त करने की निविदा जमा करने की तिथि भी महज अल्प समय मे कर लिया गया

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904