google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रायपुर,कांकेर के माइनिंग अधिकारियों ने डौण्डी ब्लाक के सीमा छोर ग्राम में डाला डेरा,आयरन माइंस की गाड़ियों की चेकिंग

Cg24 आजतक न्यूज

कच्चे व भानुप्रतापपुर परिवहन के सदस्यों ने नाराजगी जताई किया चक्का जाम देर रात तक चल रहा कार्यवाही

डोण्डी :- बालोद जिला के अंतिम छोर डोण्डी ब्लॉक के पिच्चे टोला के पास आज रायपुर, कांकेर सहित अन्य जिला के माइनिंग विभाग के टीम द्वारा अचानक 5 बजे शाम से डेरा लगाकर बैठ गए व क्षेत्र के आयरन ओर माइंस की परिवहन कर रही गाड़ियों के कागजात चेक कर पास के ही कच्चे चौकी भेजने लगे अचानक हुई इस कार्यवाही की खबर वाहन मालिकों व कच्चे परिवहन संघ को मिलने पर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सहित समस्त पदाधिकारी महिला परुष चौकी के सामने सैकड़ो की संख्या में पहुचने लगे।उक्त हो रही कार्यवाही की भनक लगते ही डोण्डी कि तरफ आ रही सैकड़ो की संख्या में आयरन ऒर ,सहित रेत से भरी हाइवा सड़क के किनारे लम्बी लाइन लग गई। संवाददाता दाता ने परिवहन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल से जानकारी पर बताया कि माइनिंग विभाग की बाहर से आई टीम के द्वारा माइंस की लगभग 25 गाड़ियों का आयरन ऒर का सेम्पल ले कर छोड़ दिया गया वही बिना चेक किये कुछ गाड़ियों को खड़ा करा दिया गया जिस पर बाहर से अफसर से जानकारी पर बताया गया कि हाई ग्रेड का माल होना कारण बताया गया। मेरा कहना है जब पूर्व में 25 गाड़ियों का सेम्पल लेकर छोड़े है तो पकड़ी गाड़ियां जो कि अंडर लोड सहित सभी कागजात कम्प्लीट होने के बाद भी क्यो पकड़े हो अगर माल का ग्रेड हाई है तो कच्चे में स्थित माइनिंग का नाका क्या चेक करता हैं। अगर कार्यवाही ही करनी है तो माइंस मैनेजमेंट पर की जावे वाहन मालिकों को क्यो परेशान किया जाता है। मौके पर संघ के जितेंद्र जायसवाल, जिव्रराखन सलाम,मनीष पठारिया, नन्द किशोर जायसवाल,कांति हिडको,सजनी बाई जैन,गोमती भुआर्य,भानु मति वासु, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष थे। हमारे द्वारा अफसरों पर कार्यवाह के सम्बंध में जानकारी लेने पर कोई भी जवाब नही दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *