
डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा अंचल में जीवन यापन करने मजदूर व किसान वर्ग के लोग खेती व मजदूरी पर निर्भर है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण सभी के जीवन व दिनचर्या में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिसकी भरपाई कर पाना सम्भव नहीं है परंतु उनके इस विषम परिस्थिति में सहयोग कर राशन सामग्री प्रदान कर जरूरत मंदो की सेवा करने का अवसर मिला है। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने गांव गांव में भ्रमण कर तथा अपने कार्य कर्ताओं को जरुरत मंदो की सुची बनाकर खाद्य सामग्री का किट तैयार कर वितरण करने में लगी हुई है। ग्राम पंचायत संजारी में देवार समाज के लोगों से मुलाकात कर अपने आसपास स्वच्छता रखने, कोविड 19 के नियमों का पालन करने प्रेरित करते हुए अनाज का किट वितरण कर सम्मान किया। श्रीमती भेड़िया ने जन सम्पर्क करते हुए कहा कि वर्तमान समय राजनीति का नहीं बल्कि एक दूसरे का सहयोग करने का है। आप सबने मेरे ऊपर विश्वास जताया है। उस विश्वास को खंडित नहीं होने दूंगी। आपके सुख दुख में सहभागी रहूंगी। अपने लिये सभी जीते है पर दूसरों के लिए जीना व परोपकार करना ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। उसी आराधना में मैं अपने कार्य कर्ताओ के साथ लगी हूँ। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने खाद्य सामग्री का किट वितरण करते हुए कहा कि आपने इस विषम परिस्थिति में भी धैर्यता का परिचय दिया है। सीमित साधन होने के बावजूद कोई शिकायत नहीं होना परम् संतोष की श्रेणी में आता है। आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। अनिल लोढा ने देवार समाज के लोगों को कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से परिचय कराते हुए कहा कि मंत्री आपके समाज से मुलाकात करने आयी है। इस बात को सुनते ही समाज के लोग अनिला दीदी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने पार्टी से जुड़े कार्य कर्ताओ तथा गणमान्य नागरिकों से मिलते जुलते हुए जिस परिवार में दुखद घटना घटी है। उस परिवार को ढाढस बंधाने दौरा कर रही है। ग्राम संजारी में रिटायर्ड मेन्ट शिक्षक राधेश्याम शर्मा व सदासिंग खुटियारे की धर्म पत्नी के निधन होने पर उस परिवार को सांत्वना दिया। शर्मा परिवार में जब मंत्री अनिला भेड़िया ने झुककर बूढ़ी मां को प्रणाम किया तो बूढ़ी मां ने कैबिनेट मंत्री को अपने बीच पाकर फफक पड़ी। डौंडीलोहारा के प्रतिष्ठित जैन परिवार में कंचन देवी लोढा के निधन पर श्रधांजलि देने उनके निवास पहुंच कर परिवार जनों को ढाढस बंधाया इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा , जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ,युवा नेता जतिन भेड़िया पूर्व जनपद सदस्य उत्तम यदु, प्रकाश शर्मा गोपी साहू, शेख फरीद सिद्दीकी, नेतराम भांडेकर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904