

cg24 आजतक न्यूज
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मालती जोशी के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 07 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत नगर के जरूरतमंद लोगो को राशन, फल एवं मास्क का वितरण किया गया। मोर्चा द्वारा नगर के वार्डो में सुखा राशन, हॉस्पिटल में फल एवं फुटकर व्यपारी, सब्जी विक्रेताओं को मास्क बांट कोरोनो के नियमो का पालन करते हुए व्यपार करने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े ने कहा सुशासन एवं पारदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार के संकल्प एवं सेवा के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी गौरवान्वित है। 7 वर्षों की इस अवधि में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विकास एवं उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा द्वारा प्रदेश के हर जगह में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार, जिला मंत्री राकेश कोसरे, सागर गनीर उपाध्यक्ष संदीप गौतम, दीपक वाल्दे, महामंत्री रामू भारती, तरुण टंडन, मंत्री भागवत खुटे, अनिल जमुरिया, कोषाध्यक्ष दीपक मेश्राम, कुणाल, योगेश ,दीपक , दीपेश, गौरव, अजय, उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904