google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

7 साल का कार्यकाल नरेंद्र मोदी जी का बेमिसाल :- अशोक शर्मा

राजनांदगांव :- आजादी के बाद भारत वर्ष के इतिहास में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 7 वर्ष का कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है! साथ ही उनके सफलतापूर्वक 7 साल के कार्यकाल पूरे हो ने पर पूरे भारतवर्ष में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने “सेवा ही संगठन” है ,के माध्यम से गांव में तथा शहर के मोहल्लों में कार्यक्रम आयोजित किए हैं! इसी तारतम्य में वार्ड नंबर -37 और वार्ड नंबर-38 के शक्ति केंद्र जिसमें कार्यक्रम आयोजित हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री अशोक शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ!इस आयोजन में दोनों वार्ड के वार्ड वासियों द्वारा हिस्सा लिया गया! मुख्य अतिथि द्वारा सेनीटाइजर और मास्क का वितरण भी किया गया साथ में उनके द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि 7 साल का कार्यकाल माननीय मोदी जी का बेमिसाल है! चाहे हम देश की सुरक्षा को देखते हैं! तो उन्होंने चीन और पाकिस्तान जो पहले कभी भारतवर्ष के लिए टेढ़ी नजर रखते थे आज वह इनके कार्यकाल में भयभीत खुद नजर आते हैं! उनके इस 7 वर्षों के कार्यकाल में देखा जाए! तो प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए सभी प्रकार के योजनाओं को ध्यान में रखकर ,चाहे वह जन कल्याण से संबंधित हो चाहे वह देश के स्वाभिमान से संबंधित हो देश भक्ति से लेकर सुशासन एवं गरीब तबके से लेकर किसानों तक चिंता कर योजना बनाई गई एवं उनको लाभ दिलाया गया! अभि कोरोना की महामारी के समय भी देश के प्रधानमंत्री ने बड़ी शालीनता से देश के अंतर्गत ही वैक्सीन बने इस पर पूरी ताकत लगाकर तीन प्रकार के वैक्सीन निर्माण को बहुत जल्द ही मूर्त स्वरूप देकर!लोगों तक पूरे देश में पहुंचाने का काम कर दिया जो विश्व में एक अनुकरणीय उदाहरण होगा!आज देश की जनता वैक्सीन लगवा कर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है इसके लिए माननीय मोदी जी को ना सिर्फ भारतवर्ष की जनता बल्कि विदेशों से भी बधाई के संदेश आ रहे हैं! उन्होंने खुद ने भी देश के समस्त नागरिकों को 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों लोगों को टीका लगाने का आग्रह भी किया है आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा भी लोगों से अपील स्वयं की सुरक्षा एवं परिवार तथा देश की सुरक्षा के लिए वैक्सिंग जरूर लगवाएं! इसमें डर की कोई बात नहीं है उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि मैं दोनों वैक्सीन लगवा चुका हूं !किसी प्रकार का कोई डर नहीं है! बल्कि जीवन सुरक्षित है! इसलिए सभी लोग किसी के बहकावे में ना आकर वैक्सिंग जरूर लगवाएं और मास्क एवं सैनिटाइजर का एवं लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रहने की भी सलाह दी! इस सफल कार्यक्रम का संचालन वार्ड नंबर 38 की पार्षद /सचेतक नगर निगम, कु.मणि भास्कर गुप्ता के द्वारा किया गया संचालन के दौरान कार्यक्रम का उद्देश्य एवं कार्यक्रम मैं उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए सभी लोगों से मास्क जरूर लगाएं एवं सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें एवं भीड़-भाड़ से बचें एवं मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आवश्यक रूप से लें अपील की गई!
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक आदित्य, मंडल महामंत्री आकाश चोपड़ा, वार्ड नंबर 37 की पार्षद श्रीमती मधु बैद, रितेश कसार ,दोनों वार्ड के बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा के कार्यकर्ता संध्या वर्मा, बंसी लाल साहू, गणेश ताम्रकार, आदि लोग उपस्थित थे! अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए मणि भास्कर गुप्ता ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए इसी प्रकार से देश सेवा में लगे रहकर भारतवर्ष का नाम विश्व में गौरव प्रदान करें ऐसी कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *