Cg24 आजतक न्यूज
रायपुर cg24 आजतक न्यूज : छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरधा बिकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष श्री मोत्तीलाल देवांगन द्वारा समूह के महिलाओं को बुलाकर गणवेश सिलाई कार्य के बदले कमीशन की मांग किया जा रहा है और नहीं देने पर कार्य आदेश निरस्त कराने की धमकी दी जा रही है जिससे समूह की महिलाएं बहुत ही आक्रोशित है। अध्यक्ष का इस प्रकार की कार्य प्रणाली समूह को हताहत एवं संघ की छवि घुमिल करने याली है। श्री मोतीलाल देबांगन द्वारा आज तक समूह के हीत में कोई बात नहीं की गई है अपने कमशीन को लेकर ही बात किया जाता है। अब कमीशन प्राप्त नहीं होने पर सीधा समूह के महिलाओं को धमकी दिया जा रहा है। महोदय जी हाथकरघा संघ में इस वर्ष सभी समूहों को समूह के कार्यक्षमता अनुसार समान रूप से गणवेश सिलाई कार्य दिया जा रहा है जिससे 500 से अधिक समूह के लगभग 10000 लोगों का रोजी रोटी चल रहा है किन्तु अध्यक्ष मोतीलाल देबांगन द्वारा कमीशन के नाम पर समूह के महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन से सुरक्षा प्रदान करने क्री कृपा कर कमीशनखोर अध्यक्ष पर कार्यवाही करने की कृपा करें।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904