google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जमीन दलालों को संरक्षण देना बंद करो – छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बालोद

    

cg24 आजतक न्यूज़

भु-माफियाओं के बढ़ते अत्याचार से
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन जमीन दलालों को संरक्षण देने का आरोप, दो घंटे तक चला छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने कहा – छत्तीसगढ़ की जमीन छत्तीसगढ़ियों की, बाहर के जमीन दलाल सरकारी जमीनों को बेच रहे

सोमवार दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने तहसील-एसडीएम कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। नाराजगी सिर्फ एक चीज की थी कि लखपति जमीन दलाल पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया। शहर के गंजपारा में लखपति व्यक्ति के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया। लगातार प्रशासन से शिकायत के बाद भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे नाराज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के क्रांतिकारी नाराज हो गए। इसके बाद सोमवार को प्रदर्शन किया।  छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा की फिर तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां सैकड़ों की संख्या में सेनानी मौजूद थे।

जमीन तस्करों को संरक्षण देना बंद हो

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला संयोजक शशिभूषण चंद्राकर ने कहा कि प्रशासन के द्वारा जमीन दलालों को शय दिया जाता है। पटवारी तहसीलदार के कार्यालय में आम-जनता आय और जाति बनवाने के लिए घूमते रहते हैं। वहीं जमीन दलाल एक फोन लगा कर बोल दे तो घर पहुंच कर उनका काम कर दिया जाता है। बालोद के गंजपारा का सिर्फ एक प्रकरण नहीं हैं। हमारे पास जिले भर से ऐसे 81 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। जिसमें राजस्व विभाग के द्वारा गरीब-किसान, मजदूरों को लूटा गया है। गलत तरीके से जमीनों को हड़पा गया है। सरकारी जमीनों को बेच दिया गया है। लगानी जमीनों को दलालों को बेच दिया गया है। कई किसान आज भी तहसील, एसडीएम के चक्कर लगा रहे हैं।

पहले सरकारी जमीन में कब्जा फिर बेच दिया जाता है

जिला प्रवक्ता प्रेम लाल कुंजाम ने कहा कि पूरे जिले में जमीन दलाल सक्रिय हैं। जो पहले सरकारी जमीन पर कब्जा करते हैं। फिर उसे बेच देते हैं। इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती और कोई गरीब छत्तीसगढ़िया कहीं पर ठेला लगा दे तो तहसीलदार, सीएमओ 50 नियम का हवाला देते हुए तोड़ देते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकारी जमीन में छत्तीसगढ़ियों का पहला अधिकार होना चाहिए। सरकारी जमीन में छोटे-छोटे गरीब आदमी घर बना कर रहें। यह जमीन ऐसे लोगों को मिलना चाहिए जिनका कोई घर नहीं हैं। ऐसे लोगों को नहीं, जिनके पास लाखों की संपत्ति हो।

जिला स्तर का प्रदर्शन होना बांकी है

जिला सचिव डी देशमुख ने बताया कि यह शहर के सेनानियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। गंभीर मामलों का निराकरण नहीं किया गया तो जिला स्तर का उग्र प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *