
cg24 आजतक न्यूज़
भाजपा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष ने छग की कांग्रेस सरकार से सवाल किया है कि ढाई साल में आपने किया क्या है ? आज राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के नेतृत्व में कांग्रेस के 2.5 साल के विफल कार्यकाल के खिलाफ नगर के विभिन्न वार्डो में राजहरा भाजपा मडंल ने प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पर्ची बांट कांग्रेस के किये गए झूठे वादों को याद दिलाया। दाई साल के अपने आधे कार्यकाल में भूपेश बघेल की सरकार ने जनता से किये हर वादे को भूल गयी है। गोविंद वाधवानी ने कहा कि किसान हितैषी बन सत्ता में आई सरकार ने आज तक ना किसानों की पूरी कर्जमाफी की और ना एक मुश्त समर्थन मूल्य दिया और इसके अलावा दो साल का बोनस भी भूल गयी। युवाओ को ना रोजगार मिला और न ही वादे के अनुरूप 2500 भत्ता मिला कांग्रेस ने चुनाव के पूर्व हाथ मे गंगा जल लेके पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था किंतु आज सरकार होम डिलीवरी कर घरों तक शराब पहुंच रही है। वृद्धा पेंशन एव स्व सहायता समूह का कर्जामाफ भी केवल कागजी कार्यवाही तक ही रह गया है।केंद्र की वैक्सीन प्रणाली का विरोध कर हजारों वैक्सीन बर्बाद कर चुकी है जिस कारण आज भी राज्य के युवा वर्ग वेक्सीनेशन से वंचित है। छग आज पूरी तरह कर्ज में डूब चुका है अनेको विकास कार्य रुके हुए और सत्ताधारी पार्टी इसकी चिंता छोड़ केवल केंद्र सरकार को कोसने में अपना समय व्यतीत कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, महामंत्री बॉबी छतवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जायसवाल,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता मरकाम, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ताम्रध्वज सुधाकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश, मंत्री रमेश गुज्जर, उषा अश्टिकर, रामु भारती एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904