

पिनकापार में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम में कांग्रेस के ढाई साल का मांगा हिसाब भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा पिनकापार में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पुरे होने पर ग्रामीणों के मध्य जाकर सरकार की घोषणा पत्र पर लोगों का ध्यानाकर्षण कराया तथा सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगा। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बालोद जिला प्रभारी शिव चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार ने ढाई साल में राज्य को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। अपने घोषणा पत्र में किए वादे अब तक पुरी नहीं की बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ता मिलने का इंतजार कर रही है वहीं शराब बंदी को लेकर कसम खाने वाले शराब को ही व्यवसाय बना लिया। किसानों के साथ छल करते हुए उनके बोनस की राशि अब तक पुरी नहीं दी। सरकार ने ढाई वर्ष में ही 40 हजार करोड़ रूपये का कर्ज ले चुकी है जो आगे और भी बढ़ेगी। इस कर्ज का भुगतान प्रदेश की जनता को ही चुकाना पड़ेगा। करोना महामारी के बदइंतेजामी से हमने कई अपनो को खो दिया केन्द्र से पैसा मिलने के बाद भी राज्य सरकार व्यवस्था करने में फिसड्डी साबित हुई है इस दौरान फंट लाईन वर्कर और कर्मचारियों को कई माह तक वेतन तक नहीं मिले।
भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमारी धार्मिक आस्था को चोंट पहुंचाई है गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाकर अपने वायदों से मुकरने वाली सरकार राज्य का कभी भी भला नहीं कर सकती। हमारी संस्कृति के विरूद्ध शिक्षा के मंदिर में अण्डा बटवाने का काम किया जब सब तरफ से विरोध हुआ तो अपना निर्णय वापस लिया। जिन्हे घर-घर राशन पहुंचाना था वे अब घर-घर शराब पहंुचा रही है। भुपेश सरकार ने राज्य के लोगों के स्वाथ्य के साथ भी खिलवाड़ किया वैक्सिन पर उनके द्वारा किए गए गंदी राजनिति के कारण वैक्सीनेशन में पिछड़ गई इसके चक्कर में कई लोगों की जान चली गई। नरवा, घुरवा, गरवा, बाड़ी मात्र एक श्लोगन रह गया है इसमें कितना काम हुआ है और कितना फिजुल खर्च ये किसी से छिपा नहीं है। उनके द्वारा किए गए वायदे उन्हे पुरे करने होंगे इसके लिए आम जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम में अभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के हेमलाल साहू ने किया।
इस दौरान भाजपा मंडल खेरथा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर भुपेश सरकार द्वारा किए गए वायदे और ढाई साल में किए गए कार्यों के जवाब मांगने संबधित पत्रक ग्रामीणों से ढाई वर्ष का अनुभव पुछा गया।
कार्यक्रम पश्चात करोनो से अपनी ंजान गवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मंडल व पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने परिजनों से मिले जिसमें पिनकापार के शशि देशमुख व बुथ अध्यक्ष प्रदीप साहू के परिजनों से हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के सह संयोजक शिवकुमार धरमगुड़े, मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, राघवेन्द्र प्रसाद, गणेश साव, पूर्व सरपंच इंदु भुआर्य, दिलेश्वर भुआर्य, जागृत देवांगन, अशोक देवांगन, ज्ञानी निषाद, नरेन्द्र हिरवानी, धन्ना विश्वकर्मा, देवेन्द्र सोनबाईर, जगदीश देवांगन, गांधी रजक, जगत राम, रविन्द्र पाठक, तारम रजक, नरेन्द्र निषाद, ओम कोसमा, पप्पू कौशिक, शुभम देशमुख, मनोज खरे, सुरेन्द्र मार्कण्डे सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904