
बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्री संतोष ठाकुर जी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27.06.2021 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम, सुखाश्रय बालोद में आयोजित किया गया जिसमें न्यायाधीश श्री पार्थ तिवारी जी एवं न्यायाधीश कु. कोनिका यादव जी के द्वारा विधिक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर तथा पैरालीगल वालिंटियर दिलीप कुमार, कमलेश्वर साहू, उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904