Cg24आजतक
डौंडी लोहारा — स्थानीय सांसद मोहन मंडावी के डौंडी लोहारा आगमन पर संबलपुर विश्रामगृह में
नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ,वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद सुभद्रा टांडे कर तथा भाजयुमो नेत्री सुश्री आरती संचेती ने भेंट कर नगर के विकास के लिए विकास कार्यो के संबंध में चर्चा किया।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने सांसद मोहन मंडावी से मुलाकात कर अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए वार्डवासियों की सुविधा के लिए विकास कार्यो से संबंधित मांग पत्र सौप कर विकास कार्यो की स्वीकृति का अनुरोध किया है।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि सांसद मोहन मंडावी को डौंडी लोहारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 से संबंधित विकास कार्यो के साथ साथ अन्य कार्यो सहित वार्ड में पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के लिए स्वीकृति दिलाने का आग्रह मेरे द्वारा किया गया है। वार्ड क्रमांक 06 में वार्डवासियों के छोटे -छोटे बच्चों के लिए नया आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता सहित अन्य कार्यो से सांसद मोहन मंडावी को अवगत कराया गया है इसी तरह वार्ड में लोगो को साफ -सुथरा माहौल दिलाने के लिए तालाब पार में वृक्षारोपण ,लाइटिंग सहित अन्य सुविधाओ की स्वीकृति दिलाने आग्रह किया गया है साथ ही वार्डवासियों को पेयजल की सुव्यवस्थित सप्लाई सहित पेयजल की समस्या से पूरी तरह निदान दिलाने के लिए पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का अनुरोध किया गया है। वार्ड क्रमांक 06 की नाली से नगर के अनेक वार्डो का पानी बहकर शीतला मंदिर की तरफ जाता है।विगत दिनों वार्डवासियों के द्वारा इस समस्या से निदान दिलाने नगर पंचायत प्रशासन तथा राजस्व प्रशासन के समक्ष बातें रखी गयी थी मगर आज दिनांक तक नगर पंचायत प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमांक 06 की नालियों से बहने वाले गंदे पानी से वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियो को होने वाली परेशानी के लिए कोई ठोस पहल नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नही किया जा सका है।इस संबंध में भी सांसद मोहन मंडावी से आग्रह किया गया है कि नाली से बहकर आने वाले गंदे पानी को पिट निर्माण कर साफ किया जा सकता है जिससे उसको उपयोग में लाने में सुविधा होगी।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि सांसद मोहन मंडावी ने वार्ड क्रमांक 06 की समस्याओं को ध्यान से सुना तथा आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने के लिए राशि स्वीकृत करने का कार्य किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904