google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“ऑपरेशन मुस्कान ” बालोद जिले के उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा सहित 31 अधिकारीयो, कर्मचारीयो को डीजीपी ने किया सम्मानित

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा दस्तयाबी हेतु जिला बालोद के 31 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को इंद्रधनुष पुरस्कार के तहत किया गया पुरस्कृत।

बालोद पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आन्भ्रप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं उड़ीसा राज्यों से माह अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर 2020 में 05 बालक, 20 बालिका, 31 पुरूष एवं 106 महिला कुल 162 गुम इंसान दस्तयाब किया गया था।

वर्ष 2020 कुल 438 गुम इंसान तथा वर्ष 2021 में विगत 05 माह में 198 गुम इंसान की दस्तायाबी बालोद पुलिस द्वारा की गई है। जो लगातार जारी है।

कोरोना संक्रमण काल जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी बालोद पुलिस द्वारा अपनों से बिछुड़े लोगों को मिलाने का किया जा रहा है सराहनीय कार्य।

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशों के परिपालन में जिला बालोद अंतर्गत ऑपरेशन मुस्कान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के पर्यवेक्षण में जिले के गुम इंसान की पतासाजी एवं दस्तयावी विभिन्‍न स्थानों पर जाकर किया जा रहा है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोविड 19 की संक्रमण की परवाह न करते हुए बालोद पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आन्श्रप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं उड़ीसा इत्यादि राज्यों में जाकर माह अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर 2020 में 05 बालक, 20 बालिका, 31 पुरूष एवं 106 महिला कुल 162 ग्रुम इंसान की दस्तयावी की गई। जिस हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला बालोद के 31 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों आज दिनांक 28.06.2021 को इंद्रधुनष पुरस्कार के तहत पुरस्कृत किया गयां। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक यामन देवांगन, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय एवं उप निरीक्षक अमित तिवारी को इंद्रधनुष पुरस्कार श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तासगढ़ द्वारा पुलिस ट्रांजिट मेस रायपुर में पुरस्कृत किया गया तथा शेष 26 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के मीटिंग हॉल में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2020 में कुल 438 गुम इंसान दस्तयाबी की गई है तथा वर्ष 2021 में विगत 05 माह में 198 में गुम इंसान की दस्तयाबी की गई है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोरोना संक्रमण काल जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी बालोद पुलिस द्वारा अपनों से बिछुड़े लोगों को मिलाकर उनके चेहरे में मुस्कान लाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

इंद्रधनुष पुरस्कार के तहत पुरस्कृत अधिकारी/कर्मचारी उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक यामन देवांगन, शिशिर पाण्डेय, अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक देव कुमार कोर्राम, लेखराम साहू, धरम भुआर्य, अजित महोबिया, इसरार अहमद खान, घनाराम कुलदीप, गौकरण भंडारी, प्रधान आरक्षक टोमेद्ध कुंजाम, रूमलाल चुरेच्र, भुनेश्वर मरकाम, ज्ञानेश चंदेल, महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, लता तिवारी, सीता गोस्वामी, आरक्षक आकाश सोनी, योगेश सिन्हा, विवेक शाही, संदीप यादव, राजेन्द्र साहू, मनोज धनकर, थामसन पीटर, प्यारेलाल साहू, जितेद्ध सिन्हा, दीपक शर्मा, राहुल मनहरे, धर्मा राजु, महिला आरक्षक सिंधु फुले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *