google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संबलपुर सोसायटी में देवलाल ठाकुर व किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन,बालोद जिले में किसानों को खाद की किल्लत से हो रहे परेशानी को लेकर

जिले में किसानों को खाद की किल्लत है :- देेेवलाल ठाकुर

यूरिया डीएपी सुपर फास्फेट पोटाश किसी भी प्रकार की खाद की कोई उपलब्धता नहीं है ।आज संबलपुर सोसायटी में किसानों के साथ प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर संबलपुर सोसाइटी पहुंचे जहां पर किसी भी प्रकार की खाद की उपलब्धता संबलपुर सोसाइटी में नहीं थी किसानों को इस समय महज 10 से 15 दिन के अंदर ही डीएपी खाद की अत्यंत आवश्यकता है।उसके बाद डीएपी का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा इसलिए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना चाहिए समय पर खाद न मिलने से धान की उत्पादन क्षमता कम होगी खाद न मिलने से आसपास के गांव के किसानों में भारी रोष देखा जा रहा है आने वाले समय में किसान संगठित होकर आंदोलन के रूप में संबलपुर में चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे इस संबंध में जिले के कलेक्टर से चर्चा की जाएगी लगभग पूरा बालोद जिले के सोसायटी ओं में यही स्थिति है ।काश किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है महंगे दरों में लेने को मजबूर हो रहा है इस पर राज्य शासन को ध्यान देना चाहिए किसानों को परेशानी को देखते हुए तत्काल किसानों को खाद उपलब्ध कराना चाहिए
 •  राज्य सरकार की मंशा ही नहीं है कि किसान धान का उत्पादन करें इसके पहले भी किसानों को जब धान बेचना था तो बोरे की किल्लत बना कर धान खरीदी को प्रभावित किया गया
 • किसानों को अभी तक बोरे का पैसा नहीं मिला
 •  रकबा काट के धान के उत्पादन को प्रभावित किया गया
 • साथ ही सरकार चाहती है धान का फसल किसान ना लें इसके लिए अन्य फसलों पर भी प्रोत्साहन की बात कही लेकिन किसानों को कहीं पर भी अन्य प्रकार के बीज उपलब्ध नहीं कराए गए ऐसे में किसान विरोधी चेहरा कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ में सामने आ रहा है
 • जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसान इस बात को बहुत अच्छी तरीके से समझ रहे हैं कि हमें फसल लेने में उत्पादन करने में सोसाइटी पहुंचाने में किस तरह से सरकार समय-समय पर बाधा एवं अड़ंगा डाल कर
 • हमारे उत्पादन क्षमता को धान के उत्पादन क्षमता को कम कर रही है सरकार की सीधी मनसा दिखती है कि छत्तीसगढ़ के किसान धान का फसल ही ना ले हमारे
 •  डौंडीलोहारा विधानसभा के किसी भी सोसाइटी में खादों की उपलब्धता नहीं है आदिवासी अंचल के किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं बार-बार सोसाइटी के चक्कर काट रहे हैं
 • इस कठिन और विपरीत समय में प्रशासन को चाहिए कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उनका निराकरण करें और तत्काल उन्हें खाद की उपलब्धता कराएं डौंडीलोहारा विधानसभा के किसी भी सोसाइटी में खाद की उपलब्धता नहीं है
 •  संबलपुर खैर कट्टा मंगचुआ कर्रेगांव कोड़ेकसा भंवरमरा रेंगडबरी गैंजी मालीघोरी गुजरा डौंडी कुसुमकसा ,साल्हे, घोटिया सभी जगह के किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं
 •  अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो किसानों के साथ में आंदोलन किया जाएगा देवलाल ठाकुर के साथ प्रमुख रूप से क्षेत्र के किसान दुष्यंत गिरी गोस्वामी उपसरपंच तो मान सिंह लाठिया संबलपुर हीरेन्द्र गायकवाड़ डीपी भुआर्य ग्राम कोटरा शंकर साहू सेमरडीह युगल किशोर साहू कन्हैया लाल श्रीवास भानु साहू दिलीप रात्रे शुभकरण पटेल भैया लाल पटेल शिव प्रसाद मौर्य सहित अनेकों किसान संबलपुर सोसाइटी में मौजूद रहे और संकेतिक प्रदर्शन किया और आने वाले समय में खाद बीज उपलब्ध नहीं होगी तो वृहद आंदोलन का रूप किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *