

जिला विकास एवम निगरानी समिति की बैठक दिनाक 8.7.21 को कांकेर जिला पंचायत के सभाकक्ष में सांसद मोहन मंडावी की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक मे केंद्र ,राज्य एवम स्थानीय जनहितकारी जनकल्याणकारी विकासमूलक योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,शिक्षा विभाग, जलसंसाधन विभाग, महिला बाल विकास, कृषि,समांजकल्याण, विद्युत, मनेरेगा,पी डब्लू डी, एस बी एम,सहकारिता आदि विभागो का विस्तार से समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सभी कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। सांसद मोहन मंडावी जी ने सभी कार्यों को गुनवत्तापूर्ण बनाने हेतु निर्देशित किया गया।कार्य में लापरवाही बरतने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया गया।
इस अवसर में…जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ,कलेक्टर चंदन कुमार सीईओ संजय कनोजे ,सभी विकासखंड के जनपद अध्यक्ष सम्मानित सदस्य रावघाट परियोजना के प्रभारी, विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904