

Cg24आजतक न्यूज़ :- बालोद मे ट्रक व्यावसाय पर भारी संकट , आज मंहगाई की मार व कोविड19 के चलते लॉक डॉन एवं भाड़ा में वृद्धि न होना ट्रक वालो पर भारी मार पड़ रही है डीजल के दर 100 रुपये प्रति लीटर को छू रहा है , बीमा कंपनी के द्वारा , रोड टेक्स, परमिट, फिटनेस के फीस चालक-परिचालक के तनख्वाह ,टायर के दाम, पार्ट्स के दाम इन सभी पर लगातार भारी वृद्धि हो रही है जिससे ट्रक मालिको को ट्रक चलाने में असर्मथा हो रहा है, बालोद जिले में चार धान संग्रहन केन्द्र होने के बावजूद ट्रक वालो को राइस मिलरों के द्वारा उचित काम नही दिया जाता है बालोद रेक पाइंट होने के बावजूद पर्याप्त रेक नही आता है कारण रेक पाइंट में सेड नही है जबकि बालोद रेक पाइंट से सभी जिलों में बहुत ही सहजता से माल पहुँचाये जा सकता है ।इस कारण से हम सभी ट्रक मालिक फाइनेंस कम्पनी के द्वारा गाड़ी खरीदे है पर समय मे किस्त जमा नही कर पा रहे है फाइनेंस कम्पनी के द्वारा गाड़ी किस्तो को जमा करने के लिए दबाव दिया जा रहा है ।हम सभी ट्रक मालिको पर व इससे सभी सम्बन्धित व्यक्तयो पर बेरोजगारी होने का संकट आ रहा है और दूसरे तरफ बालोद से लगे जिलो में लौह अयस्क माइंस में बहुत कार्य है। ,हम सभी ट्रक मालिक शासन प्रशासन एवं रेल्वे प्रशासन से सादर अनुरोध करते हैं कि हमारी समस्याओं का निराकरण करे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904