google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री श्री उमेश पटेल ने आदर्श गौठान चरोटा में संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का किया निरीक्षण

रायपुर cg24आजतक

उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने प्रोत्साहित किया। संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद थे। 
मंत्री श्री पटेल ने गौठान परिसर में स्वसहायता समूह द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन, विक्रय तथा केचुआ की उपलब्धता की जानकारी ली। समूह की सदस्यों ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन पश्चात विक्रय से उन्हें आमदनी प्राप्त हो रहा है। केचुआ पर्याप्त उपलब्ध है। उनके द्वारा केचुआ का उत्पादन तथा विक्रय किया जाता है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि गौठान से अब तक दो लाख रूपए से अधिक के वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर लिया गया है। मंत्री ने गौठान परिसर में डबरी में मछलीपालन कार्य का अवलोकन किया। समूह के सदस्यों ने डबरी में पॉच लाख मछली बीज डालने की जानकारी दी। मंत्री श्री पटेल ने ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को मछली पालन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मछली पालन आमदनी का अच्छा जरिया बनेगा। 
मंत्री श्री पटेल ने जय गंगा मैय्या स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कड़कनाथ मुर्गीपालन का अवलोकन किया। समूह की सदस्यों ने बताया कि अब तक 51 हजार 925 रूपए का कड़कनाथ मुर्गी व अण्डा का विक्रय कर लिया गया है, जिससे उन्हें लगभग 41 हजार रूपए का आमदनी हुआ है। उन्होंने गौठान परिसर में कान्हा स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे पशुपालन कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने गाय को गुड़ तथा हरा चारा खिलाया। समूह के सदस्यों ने बताया कि उन्नत नस्ल की बारह गायें हैं, जिससे प्रतिदिन दुध विक्रय से आमदनी प्राप्त हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने गौठान परिसर में तुलसी स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान परिसर में स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों की सराहना की और समूह की सदस्यों को आत्मनिर्भर बनने प्रोत्साहित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *