
बालोद.राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत तथा छ. ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन मे दिए गए निर्देशानुसार श्री केo विनोद कुजूर जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन मे “आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा सेवा योजना 2010” के अंतर्गत के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन समिति के तहत गठित “कोर ग्रुप ” की बैठक कोर ग्रुप के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह ठाकुर, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता मे दिनांक 24.07.2021 को आयोजित की गई l उक्त बैठक मे कोर ग्रुप के सदस्य डॉ प्रदीप जैन, डॉ. सायबल जाना, श्री पंकज राजपुत अधिवक्ता, श्रीमती बृजमा जायसवाल अधिवक्ता, गैर सरकारी संगठन / एन जी ओ के सदस्य श्री संतोष कुमार खरे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के सचिव कु ओ सुमन ध्रुव उपस्थित रहे l
उक्त बैठक मे कोविड -19 से संबंधित वेक्सीनेशन पर जोर दिया गया, मास्क पहनने की अनिवार्यता का सख़्ती से पालन किये जाने हेतु अनुशंसा किये जाने तय किया गया l
वैज्ञानिक के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के प्रति अधिक प्रभाव पड़ने का अंदेशा जताया गया है l इस हेतु कमिटी द्वारा जिला प्रशासन को अनुशंसा की गई की जिले मे स्थापित शासकीय, गैरशासकीय अस्पतालो मे बच्चों के लिए अलग से चिकित्सा की व्यवस्था एवं पृथक से वार्ड निर्मित किया जाये, जहाँ बच्चों का सुविधाजनक स्थिति मे इलाज करा सके l
आगामी 2 अगस्त को राज्य शासन द्वारा सैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने का जो प्रस्ताव लाया गया है उस संबंध मे कमिटी के द्वारा विचार किया गया और यह तय किया गया की जिला प्रशासन को विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कराया गया की यदि सैक्षणिक संस्था खोले जा रहे है तो उसके पूर्व शिक्षाको को कोविड 19 प्रोटोकाल के संबंध मे प्रशिक्षण दिलाया जाने साथ ही अभिभावकों को भी इस संबंध मे जागरूकता बनाने हेतु कार्यक्रम किया जावे l
वर्तमान मे बरसात के मौसम को देखते हुए बालोद जिले मे आने वाले दुरस्त वन्य क्षेत्र मे मलेरिया, डायरिया, सर्पदंस एवं आकाशिय बिजली से हुई घटना का प्रभाव अधिक होता है l
लोगो को जागरूक बनाने के लिए शासन द्वारा जो विभिन्न योजनाए चलाई जा रही जिसका जमीनी स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति को लाभ हो जिसके लिए जिला प्रशासन को अधिक सतर्कता से कार्य करते हुए एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद से सामंजस्य स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करे l

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904