खनिज विभाग ने एक लाख चालीस हजार का लगाया जुर्माना फिर भी नही मान रहे ग्रामीण तो सरपंच पुत्र ने नाराज ग्रामीणों की इस बात पर नाराज हो पानी सफ्लाई वाले मशीन से ग्रिप ही निकाल दिया व कहा कि गाड़ी को छोड़ो नही तो गांववालों को पानी नही मिलेगा
cg24आजतक न्यूज
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सनोद के आश्रित ग्राम नवागांव में 2 जुलाई मध्य रात्रि से सप्ताह भर से अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन किया जा रहा था इस संबंध में 2 जुलाई को ग्रामीणों का आक्रोश फूटा और एक चैन माउंटिंग मशीन और तीन हाईवा को रोककर कार्यवाही की मांग पर अड़े थे ।
ग्रामीणों की दो मांग :-
( 01) ग्रामीणों का कहना है किसकी अनुमति से शासकीय तलाब से मुरूम रातो रात खोदा गया है उस व्यक्ति को ग्रामीणों के समक्ष पेश करें।
(02) खुदाई में लगे वाहन पर कार्यवाही के अलावा जो खनिज संपत्ती चोरी हुआ है उस पर गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
गुंडरदेही ब्लॉक के पैरी ,रजौली ,बघेली ,रुदा ,मड़ियापार गुड़िया ,डूंडहेरा , नवागांव के अलावा अन्य जगहों पर अवैध उत्खनन किया गया है वही आज ग्रामीणों ने बताया की सरपंच पुत्र रवि यादव जब कार्यवाही किये गये वाहन को लेने आया तब ग्रामीणों ने मांग किया कि आखिर किसकी अनुमति से मुरूम का परिवहन किया जा रहा था तो सरपंच पुत्र रवि यादव की इतनी दबंगई की सैकड़ों ग्रामीण के सामने यह कह कर निकल गया कि मैं तुम लोगों को पीने के लिए पानी नहीं दूंगा ऐसा कह कर सरकारी बोर का बिजली बंद कर ग्रीफ को निकाल कर ले गया जिससे आज 3:00 बजे के बाद से अभी तक उस गांव में बोर चालू नहीं होने से सुबह तक जल संकट गहरा सकता है।

इस पूरे मामले को लेकर गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने कहा पीने का पानी को बंद नहीं कर सकते तत्काल टीम भेज रहा हूं।
थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा आज भी ग्रामीणों के द्वारा गाड़ी को रोका गया है खनिज विभाग के अधिकारी आएंगे और ग्रामीणों को इनकी कार्यवाही की जानकारी देंगे तब गाड़ी वहां से ग्रामीणों के द्वारा छोड़ने की बात कही गई है।
इस पूरे मामले को लेकर जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को संपर्क करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया बल्कि खनिज निरीक्षक सुशांत सोनी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कार्यवाही हो गया है इस मामले में चंद्राकर साहब ही बता पाएंगे।
इस प्रकार की बाते भी सामने आ रहा सच्चाई क्या है। ये भी जांच का विषय :- अवैध कारोबार की सूचना पत्रकारों के द्वारा जब खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को देते है तब प्रवीण चंद्राकर वीडियो फोटो मांगते हैं जब पत्रकार फोटो वीडियो अधिकारी को भेजते हैं तो कहा जाता है। कि तत्काल उस रेत माफिया व मुरूम माफिया को फोटो वीडियो भेज कर खदान से गाड़ी बाहर निकलवा देते हैं आप गाड़ी निकाल लो इस तरह का खेल भी खेलने की बात आ रहा है।
इससे पूर्व में सरपंच पुत्र रवि यादव ने स्वीकारा था कि कांग्रेस समर्पित जनपद अध्यक्ष के पति हेमंत साहू के द्वारा उस गाड़ी को वहां तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका अदा किया था ।

सरपंच पुत्र रवि यादव का कहना है की श्री राम इन्फोटेक कंपनी को मुरूम निकालने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत ने बना है खनिज विभाग से परमिशन आने के बाद मुरूम उत्खनन करने की बात किया गया है और ठेकेदार से परिचित जनपद अध्यक्ष के पति हेमंत साहू के माध्यम से मशीन यहां तक पहुंचा है
इसी प्रकार गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ,कमराऊद,सिकोसा पैरी, खेरूद, धनगांव , मनहोरा, चंदनबिरही ,नवागांव ,गुरेरा ,भरदा ,एवं अन्य दर्जनभर नदी किनारे गांव में अभी भी ट्रैक्टर में रेत रात और दिन चोरी कर भंडारण किया जा रहा है जिससे राज्य शासन को काफी राजस्व को नुकसान हो रहा है और खनिज विभाग कुंभकर्ण की नींद पर सोए हुए हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904