google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लंबी लड़ाई व लगातार संघर्ष के चलते आज दल्ली राजहरा शहर के 10 मजदूरों को मिला बीएसपी के नाला से लाल मिट्टी को हटाने का काम

Cg24आजतक न्यूज

आज दल्ली राजहरा नगर के 10 बेरोजगारो को बीएसपी के द्वारा ठेकेदार मजदूर के माध्यम से रोजगार दिया गया जिसमे आज सुबह 9 बजे बीएसपी के CSR अधिकारी रमेश हेडाऊ ,संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका ,ठेकेदार कृष्णा सिंग, मोयउनुद्दीन राजा पार्षद वार्ड नम्बर 19, यंगेश देवांगन पार्षद वार्ड नम्बर 12 व आम आदमी पार्टी के नेताओ के द्वारा नारियल तोड़ कर नाला सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। उक्त कार्य मे
वार्ड नम्बर 10 से 4 मजदूर
वार्ड नम्बर 13 से 1 मजदूर
वार्ड नम्बर 18 से 2
वार्ड नम्बर 19 से 1
वार्ड नम्बर 15 से 1
वार्ड नम्बर 17 से 1
टोटल 10 लोगो का रोजगार आज से चालू हुआ। नाला से लाल फाइनस हटाने के लिए 2 माह के लिए काम नही रुकेगा लगातार चालू रहेगा टेंडर होता रहेगा य एक्टेंशन होता रहेगा BSP का बेस रेट पर रोजगार मिला है।ऐसे जानकारी मिल रहा है। नगरपालिका दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने कहा कि इस मांग के लिए अनेको बार सड़क जाम किये 2 बार रेल रोके जिसमे हर बार हमारे ऊपर कानूनी कार्यवाही हुई तब जाकर ये सफलता प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *