डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज :- बालोद जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष व भाजपा के दमदार नेता देवलाल ठाकुर ने आज कहा की किसी भी विधायक व जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को शराब दुकान नही चलाना चाहिए आदिवासी मंत्री ने कहा है कि शराब आदिवासियों की संस्कृति है ।जो बिलकुल गलत है शराब आदिवासियों की संस्कृति कभी नही हो सकता यह विकृति ही है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा दारू के नशे में डी पुरंदेश्वरी देवी के खिलाफ में अपमान सूचक शब्दो का प्रयोग किया ये शराब की विकृति है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमेशा महिलाओ का सम्मान करती है सत्ता के नशे में इस मंत्री ने हमारे प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी का अपमान किया सरकार को मंत्री को महिलाओ के सम्मान में उनसे माफी मांगना चाहिए इस बयान का पूरा बालोद जिला भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करता है। सत्ता के मद में ये कांग्रेस सरकार के मंत्री ये भी भूल गए है। कि नारी का अपमान करने की इस प्रवित्ति को प्रदेश की महिलाएं नही सहेंगी और ऐसे मंत्री के इस अनर्गल बयानबाजी का जवाब समय आने पर जरूर देंगी ,देवलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे संगठन के प्रभारी शसक्त महिला नेत्री के लगातार दौरे व सरकार के गलत नीतियों के विरोध करने से डर गए है। व उल जुलूल बयानबाजी कर रहे है। यहां की शांतप्रिय महिलाएं महिला सम्मान पे उंगली उठाने वालों को सबक सिखाएगी
देवलाल ठाकुर ने कहा की मंगलवार को सब दुकाने बन्द रहता है जो चालू रहेगा उसको चलान किया जाता है पर दारू दुकान सुबह से रात 10 बजे तक चलता है उसका चालान नही होता ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904