Cg24आजतक न्यू्ज :- बालोद जिले के आसपास ग्राम पंचायतों को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने bsnl नेटवर्क के लिए ठेकेदार को डौंडीलोहारा ब्लाक के अंतर्गत 100 किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग ठेकेदारों को केबल बिछाने का टेंडर दिया गया था वहीं बालोद जिला के डौंडीलोहारा ब्लॉक में ठेकेदारों के द्वारा दूधली माली घौरी ,विवेकानंद चौक डौंडीलोहारा, कोरर्गुडा ,,चिल्हाटी ,मूडखुसरा भीमकन्हर आदि गांवों में ठेकेदार के द्वारा खोदे गए गड्ढे में केबल तो बिछा दिया गया है पर 5 फीट गहरे गड्ढे को ऐसे ही आधे अधूरे खुले छोड़ दिया गया है उस गड्ढे में आए दिन कोई न कोई राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं तो कुछ जगह जानवर भी उस गड्ढे में गिर रहे हैं सबसे ज्यादा परेशानियां रात के अंधेरे में होती है वहां पर रेडियम लाइट ना ही कोई सांकेतिक बोर्ड लगा है बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक में अभी कुछ दिन पहले ही सोकता गड्ढे में डूबने से एक 2साल के मासूम की मौत हो गई पर अब तक जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में खोदे गए गड्ढे की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904