google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खनिज,राजस्व,व पुलिस जिला प्रशासन के तीनों विभाग की उपस्थित बावजूद गांव से नही निकाल पाये रोके गए ठेकेदार के ट्रक व मशीन को

अवैध मुरुम उत्खनन करने को लेकर 22 दिनों से 3 हाइवा ट्रक व चेन माउंटेन मशीन को नवागांव में ग्रामीण रोक कर रखे है।

Cg24आजतक न्यूज :- नवागांव के मुरूम चोरी के मामले में आज गुंडरदेही ,अर्जुंदा तहसीलदार, एवं गुंडरदेही पुलिस की सुरक्षा में गांव से गाड़ी छुड़वाने आए थे वाहन मालिक, ग्रामीणों का मांग पूरा नहीं हुआ तो प्रशासन को वापस खाली हाथ लौटना पड़ा मुरूम उत्खनन स्थल पर ट्रांसपोर्टर के मुंशी योगेश सिन्हा ने आज ग्रामीणों के बीच में मीडिया को बताया कि गांव के अशोक चंदेल एवं ग्राम के उपसरपंच के माध्यम से मुरूम का खुदाई चालू हुआ है। मुरुम खुदाई करा रहे मुंशी ने बताया कि पंचायत प्रस्ताव के आधार पर खुदाई किया जा रहा था मुरूम खनिज विभाग से अनुमति नहीं होने के कारण रात को मुरूम निकालने की बात कही ट्रांसपोर्टर के मुंशी के अनुसार मड़ियापार खलारी बायपास मार्ग में इसी मुरुम से बनाया जा रहा है सड़क निर्माण

ज्ञात हो कि गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सनोद के आश्रित ग्राम नवागांव में 2 जुलाई मध्य रात्रि से सप्ताह भर अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन किया जा रहा था इस संबंध में 2 जुलाई को ग्रामीणों का आक्रोश फूटा और एक चैन माउंटिंग मशीन और तीन हाईवा को रोककर कार्यवाही की मांग पर ठेकेदार ने खनिज विभाग में पेनाल्टी पता कर आज दूसरे दिन गाड़ी ले जाने आये गाड़ी को रोक दिया व गांव में गए अधिकारियों को खाली हाथ जाना पड़ा

ग्रामीणों का मात्र दो मांग है ।

01 :-ग्रामीणों का कहना है किसकी अनुमति से शासकीय तलाब से मुरूम रातो रात खोदा गया है उस व्यक्ति को ग्रामीणों के समक्ष पेश करें।

02 :-खुदाई में लगे वाहन पर कार्यवाही के अलावा जो खनिज संपत्ती चोरी हुआ है उस पर गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

गुंडरदेही तहसीलदार अश्वन कुमार पुसाम, अर्जुंदा तहसीलदार ममता टावरी, नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव, एवं गुंडरदेही पुलिस थाना स्टाफ से मीडिया ने अधिकारियों से जानकारी लेना चाहि लेकिन इस मामले में किसी ने जानकारी नहीं दिया बल्कि ग्रामीणों की समस्या को उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेकर कार्यवाही की बात सामने आया।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग एक लाख 40 हजार के आसपास की राशि का पेनाल्टी हुआ है । बावजूद ग्रामीण तो अपनी मांग पर अड़े हुए है। जिस कारण जिला प्रशासन के तीनों विभाग खनिज,राजस्व,व पुलिस के सामने ग्रामीणों को मनाने की बड़ी जिम्मेदारी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *