
नवागांव मामले शासकीय जमीन से मुरूम उत्खनन करवाने वाले गांव के दो व्यक्ति के खिलाफ गुंडरदेही थाना में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण।
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-शासकीय जमीन पर रातो रात अवैध मुरम उत्खनन के मामले में श्री राम इन्फोटेक कंपनी में काम करने वाले मुंशी ने कल ग्रामीणों को बताया एवं मीडिया को जानकारी दी कि गांव के दो व्यक्ति के द्वारा शासकीय तालाब को खुदवाने में ग्रामीणों को गुमराह कर रखा था जिसके खिलाफ आक्रोश फूटा और आज ग्रामीणों ने थाने में लिखित शिकायत करने पहुंचे
सरपंच ग्राम पंचायत सनोद के लेटर पैड में श्री राम इन्फोटेक कंपनी के मुंशी योगेश सिन्हा ने गांव के उप सरपंच एवं ग्राम प्रमुख व्यक्ति के खिलाफ लिखित बयान दर्ज करा कर ग्रामीणों को सौंपा पत्र।
अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती :-
अवैध उत्खनन करने वाले गाड़ी मालिक पर हुई कार्यवाही पर खनिज विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारी के संरक्षण के चलते आज क्षेत्र में अवैध कारोबार बढ़ा एक चैन माउंट और तीन हाईवा गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ा और अधिकारी को सुपुर्द किया और गांव के कोई भी व्यक्ति उस पंचनामा में दस्तखत नहीं किया आखिर उस वाहन को खनिज विभाग के अधिकारी ने सरपंच कोटवार को सुपुर्द में दिया था उसके बाद से 2 जुलाई मध्य रात्रि के बाद से अब तक उस खनिज विभाग के अधिकारी ने उस गांव के किसी भी व्यक्ति से बयान लेना उचित नहीं समझा आखिर राज्य सरकार की खनिज संपदा को बिना अनुमति के खोदे जाने वाले व्यक्ति के नाम सामने आने के बाद भी खनिज विभाग या पुलिस विभाग के जिला अधिकारी ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध उत्खनन कराने वाले इन दो व्यक्ति पर क्या कार्यवाही करते हैं । अब इस पर सबकी निगाह बनी हुई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904