google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद कांकेर मोहन मण्डावी ने लोकसभा में रखी मांग छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हो रहे धर्मान्तरण के विरूद्ध उचित कार्यवाही किया जाए

Cg24आजतक

सांसद कांकेर मोहन मण्डावी ने लोकसभा में रखी मॉग छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हो रहे धर्मान्तरण के विरूद्ध उचित कार्यवाही किया जाए

लोकसभा मानसून सत्र के दौरान कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने अण्डर रूल 377 के अधीन दिनांक 27/07/2021 को अविलंबनीय लोकसभा के विषय का उल्लेख करने की अनुमति प्राप्त कर लोकसभा में छत्तीसगढ़ प्रांत के आदिवासी बाहुलय क्षेत्र सुकमा सहित अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में हो रहे धर्मान्तरण एक गम्भीर विषय है । उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले (छ.ग.) में आदिवासियों के घर्मान्तरण होने पर पुलिस अधीक्षक की स्वीकारोक्ति एवं सरकार के जिम्मेदार मंत्रियों के परस्पर विरोधी बयान अत्यंत गंभीर व चिन्ताजनक है | आदिवासी बाहुलय क्षेत्रों में हो रहे धर्मान्तरण में प्रदेश सरकार का संरक्षण और संलिप्तता स्पष्ट है | यह स्थिति केवल सुकमा जिले में ही नहीं है, कमोबेश यही स्थिति पूरे प्रदेश में है | प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा धर्मान्तरण के पक्ष में बयान देकर आदिवासियों की मूल संस्कृति, अस्तित्व एवं अस्मिता को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है | इस पर आने वाले समय में आदिवासी समाज एकजुट होकर करारा जबाब देगी ।

ज्ञात होना चाहेंगे कि सांसद मोहन मण्डावी पूर्व में तुलसीमानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष रहे है वर्तमान में इसका संरक्षक है ।सांसद मण्डावी द्वारा विगत कई दशकों से मानस के माध्यम से छ.ग. की बोली संस्कृति व संस्कार को बचाने का निरंतर प्रयास किया जाता रहा है धर्मान्तरण के सख्त विरोधी रहे सांसद घर वापसी का आयोजन भी करते रहे है | सांसद ने धर्मान्तरण करने वालों का आरक्षण समाप्त करने हेतु पूर्व में भी लोकसभा के संदन में आपनी बात रख चुके है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *