
बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद माननीय श्री के विनोद कुजूर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के सचिव कुमारी सुमन ध्रुव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28 .07.2021 को ग्राम बेलमंड के ग्राम पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर पैनल अधिवक्ता श्री पंकज राजपूत द्वारा उपस्थित नेताओं को घरेलू हिंसा एवं नालसा की योजना आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवाएं योजना 2010 के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई इसके पश्चात सर्पदंश बिच्छू जहरीले जीव जंतु के काटने से हुई मृत्यु के संबंध में मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई एवं दुर्घटना दावा तथा दिनांक 11 सितंबर 2021 को होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई कि नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निपटारा कराया जा सकता है । उक्त अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती लतारानी धिवर एवं श्री दिलीप टॉप आर्य सहित गांव की मितानिन उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904