google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने प्रभारी मंत्री से मिलकर तहसील कार्यालय में शेड निर्माण की रखी मांग

जिला प्रभारी मंत्री से सौजन्य मुलाकात कर तहसील में शेड निर्माण ,बैठक व्यवस्था की पुरजोर माँग रखी- विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत
—- डौंडी लोहारा नगर पंचायत की उपाध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा ने जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की तथा उन्होंने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि डौंडी लोहारा विकासखंड प्रदेश का सबसे बड़ा आदिवासी विकासखण्ड है जहाँ पर मुख्यालय में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से आमजनता जनपद/तहसील कार्य से आते जाते रहते है तहसील कार्यालय के सामने पूर्ण रूप से खुले होने से बारिश में एवम गर्मी धूप में भी आमजनता हेतु उचित बैठने एवम खडे रहने की सुविधा न होने से कठिनाई होती हैं अतः जनहित में तहसील परिसर में शेड निर्माण एवम आमजनता के बैठने हेतु प्रतीक्षालय एवम कुर्सी की समुचित व्यवस्था हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग रखी जिस पर मंत्री जी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *