google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लोकसभा में छतीसगढ़ की आवाज बने सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश व क्षेत्रीय समस्याओं को दमदारी से उठा रहे, आज कोरोना मुद्दे पर कोरोना वारियर्स को हो रही परेशानियों को उठाया

” शिक्षा,उद्योग, जनजातीय मामले, के साथ संगठनात्मक विषयो को लेकर मानसून सत्र में काफी सक्रिय रहे सांसद मोहन मंडावी“

” लोकसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार,अच्छी शिक्षा,व आदिवासीयो के हित मे केंद्रीय सरकार की योजनाओं को लागु करने के लिए लगातार कार्य कर रहे सांसद “

“आज लोकसभा के सदन में कांकेर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के क्षेत्र में दिन रात काम करने वाले कोरोना वारियर्स को मकान उपलब्ध हो इसके लिए मकान निर्माण करने की मांग की ताकि उनको दिक्कत न हो “

बालोद/कांकेर cg24आजतक न्यूज :- प्रदेश से लोकसभा में भाजपा के कांकेर सांसद मोहन मंडावी की लगातार सक्रियता व सरगुजा से लेकर बस्तर की जायज विषयो व क्षेत्रीय समस्याओ को दमदारी से लोकसभा के सदन में उठाने व आमजन के हक की लड़ाई लड़ने को लेकर क्षेत्र की जनता काफी खुश है। छत्तीसगढ़ के अंदर एकमात्र रामायणी सांसद के नाम से पहचाने जाने वाले रामायणी सांसद मोहन मंडावी लोकसभा में भी अपने रामायण की चौपाइयों के साथ लोकसभा के पटल पर क्षेत्रीय समस्याओं को अलग ही अंदाज में रखते आये है। व देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी व प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के सामने छत्तीसगढ़ के जायज मुद्दों को उठाया कर उनका ध्यान आकृष्ट करवाया है।

धर्मान्तरण के विरोध में देश का ध्यान छत्तीसगढ़ की और खींचा

बस्तर व सरगुजा क्षेत्रो में धर्मांतरण के मुद्दों को बे बाकी तरीके से उठाकर देश के सामने इस विषय को रखा व ऐसे हिन्दू धर्म विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही सांसद मोहन मंडावी ने आदिवासियों के भोलेपन का नाजायज फायदा उठाकर आदिवासी संस्कृति को कमजोर करने वालो के विरोध में लोकसभा में आवाज बुलंद कर पूरे प्रदेश की आमजनता का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

       कांकेर लोकसभा क्षेत्र के रामायणी सक्रिय व जिम्मेदारी से काम करने वाले मोहन मंडावी क्षेत्र की जनता के बीच काफी प्रभावशाली है। व सभी वर्गों की जायज बातों को समझकर सभी को साथ लेकर कार्य करने की कार्यशैली से काफी लोकप्रिय माने जाते है। आदिवासियों के हित मे धर्मान्तरण के मुद्दों को देश के सदन में उठाने वाले सांसद मोहन मंडावी की क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ी है।  

लोकसभा क्षेत्र में उद्योग धंधे लगे इस हेतु वनमंत्री से भेंट –

सांसद मोहन मंडावी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जी को अवगत कराया कि कांकेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत अनेक लौह अयस्क की खदानें हैं जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिले । छत्तीसगढ़ वन राज्य है जहां कीमती एवं इमारती लकड़ी के वृक्ष पाए जाते हैं वनो से संबंधित उद्योग धंधे छत्तीसगढ़ में होना चाहिए । जिससे रोजगार भी यहां के लोगो को मिलेगा ।

संगठनात्मक चर्चा हेतु प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से भेंट –

सांसद मोहन मंडावी दिल्ली में लोकसभा के सदन में जंहा प्रदेश व बस्तर की जन आवाज बनकर प्रश्न उठा रहे वही केंद्रीय संगठन के बड़े नेताओं से भी मिलकर आने वाले चुनावों को लेकर व संगठन की बेहतरी के लिए नेताओ से मुलाकात कर रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी पुरंदेश्वरी जी से कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी नई दिल्ली में सौजन्य भेंट भी किया ।

जनजातीय मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनमुंडा से भेंट

भारत सरकार के आदिवासी मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी से भेंंट कर सांसद मंडावी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र कांकेर आदिवासी बाहुल क्षेत्र है । आदिवासी मामलों के विभिन्न मुद्दों पर उनके निवास में विस्तार से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया ।

कांकेर संसदीय क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की पहल –

कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में भारत सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी जी से भेंट कर शिक्षा की वर्तमान स्थिति व शिक्षा के क्षेत्र में और गुणात्मक विकास के लिए चर्चा किए । वनांचल संसदीय क्षेत्र कांकेर में वर्तमान में शिक्षा की बेहतरी तथा केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप पैकेज प्रदान करने की बात कही गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *